सीमा से PM मोदी की ललकार: सिंदूर जब बारूद बनता है, तो दुश्मन कांपते हैं

0
167
वर्षा वर्मा

 

 

 

PM Modi In Bikaner: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर जिले के पलाना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने करणी माता का आशीर्वाद लेकर की और कहा, “करणी माता के आशीर्वाद से विकसित भारत बनाने का हमारा संकल्प और भी मजबूत हो रहा है।”

 

 

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई जनकल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने चूरू-सादुलपुर नई रेल लाइन (58 किमी) की आधारशिला रखी और साथ ही राजस्थान की कई प्रमुख रेल लाइनों के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित किया। इन रेल परियोजनाओं में सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी) और समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी) शामिल हैं।

 

 

पीएम ने दी आतंकियों को चेतावनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। वह गोलियां पहलगाम में चली थी लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे, उन्हें कल्पना से भी बड़ी सज़ा देंगे। आज आपके आशीर्वाद से, देश की सेना के शौर्य से, हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।”

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल गांधी, लिखा – ‘पापा, आपकी यादें हमेशा साथ हैं’

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज दुनिया भी भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर हैरान है। उत्तर में चिनाब ब्रिज, पूर्व की ओर अरुणाचल की सेला टनल, असम का बोगीबील ब्रिज जैसे निर्माण आपका स्वागत करते हैं। अगर आप पश्चिम भारत आएंगे तो आपको मुंबई में समुद्र के ऊपर बना अटल सेतु दिखेगा। दक्षिण में आपको पम्बन ब्रिज दिखेगा जो देश में अपनी तरह का पहला ब्रिज है, आज भारत अपने रेल नेटवर्क का आधुनिकीकरण भी कर रहा है। वंदे भारत, अमृत भारत, नमो भारत ट्रेनें देश की नई गति, नई प्रगति को दर्शाती हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here