राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल गांधी, लिखा – ‘पापा, आपकी यादें हमेशा साथ हैं’

0
106
वर्षा वर्मा

 

 

Rajiv Gandhi Death Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पूर्व ट्विटर) पर अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर और उनकी समाधि वीर भूमि की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा ‘पापा आपकी यादें हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती हैं। आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है और मैं इन्हें पूरा करके रहूंगा।’

 

 

 

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता वीर भूमि पर पहुंचे और वहां पुष्प अर्पित कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी के योगदान को याद किया और कहा कि राजीव गांधी भारत के आधुनिकरण के अग्रदूत थे, जिन्होंने तकनीक और संचार क्रांति की नींव रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।’

 

 

ये भी पढ़े…

 

खेतों की सेहत के लिए वरदान, जानिए हरी खाद के ये जबरदस्त फायदे

 

भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी
राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे जो मात्र 40 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बने। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने देश की कमान संभाली और 1989 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। पूर्व में वे एक पेशेवर पायलट थे, लेकिन देश सेवा के लिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा। राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर और सूचना तकनीक की क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती देने और युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाने जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए, 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here