
नई दिल्ली: भारत में कई ऐसे अमीर लोग हैं जिनके पास अथाह संपत्ति है। अमीरों की बात करें तो भारत में एक ऐसा गांव भी मौजूद है, जिसे भारत का सबसे अमीर गांव’ कहा जाता है। इस गांव का नाम है ‘माधापार’ जहां की आर्थिक समृद्धि की चर्चा पूरे देशभर में है।
माधापार गुजरात के कच्छ जिले का एक गाँव है। इस गाँव में लगभग 32,000 निवासी रहते हैं, जिनमें से अधिकांश पटेल समुदाय से हैं, जिन्होंने इसकी समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। माधापार का बुनियादी ढाँचा जिनमें सड़कें, जल आपूर्ति, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएँ और मंदिर सहित कई सुविधाएँ हैं जो इसकी समृद्धि को दर्शाता है।
माधापार में 17 बैंक हैं, जिनमें एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इस गांव की बैंकिंग संस्थानों में 7,000 करोड़ रुपये की राशि जमा है।
ये भी पढ़े…
तुर्की के सेब पर बैन की मांग, SKM ने कहा– लोकल किसानों को होगा फायदा
माधापार के लगभग 1,200 परिवार मुख्य रूप से विभिन्न अफ्रीकी देशों में रहते हैं। जिनमें अधिकतर NRI है जो अपने देश से बाहर रहने के बावजूद, ये परिवार अपने गांव की आर्थिक स्थिति सुधारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा माधापार के स्थानीय बैंकों और डाकघरों में जमा किया जाता है, जिसे अक्सर विदेशी मुद्राओं में परिवर्तित किया जाता है।
कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका
NRI से मिलने वाले वित्तीय योगदान के अलावा, माधापार की अर्थव्यवस्था में कृषि की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह गांव आम, गन्ना और मक्का सहित प्रमुख कृषि वस्तुओं के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इन उत्पादों का न केवल स्थानीय स्तर पर उपभोग किया जाता है, बल्कि इन्हें भारत के विभिन्न हिस्सों में निर्यात भी किया जाता है, जिसके कारण यह गाँव समृद्ध है और भारत के सबसे धनी गांव के रूप में माधापार का गौरव उसके समुदाय की सफलता का प्रमाण है।

