
नई दिल्ली: दिल्ली वालों को बुधवार को बारिश नहीं मिली उल्टा उन्हें गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने पिछले कुछ दिन की गर्मी और उमस के बाद बुधवार से शहर में हल्की बारिश का सिलसिला शुरू होने का अनुमान था। लेकिन रात 8 बजे तक बौंछारें तक नहीं मिलीं। गर्मी और उमस बढ़ी है। हल्के बादल छाए रहे। लेकिन तापमान 37.3 तो न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन हल्की बारिश,बौंछारें मिल सकती हैं। साथ ही अगले दो दिन तेज हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को हल्की बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसे में राहत मुमकिन है। हालांकि सितंबर के आखिर में फिर से तापमान बढ़ेगा। 1 अक्टूबर को भी 36 डिग्री सेल्सियम गर्मी का सामना लोग करेंगे।
ये भी पढ़े…
दिवाली-छठ से पहले लगातार महंगा हो रहा है सोना,सोने की गुणवत्ता का रखें खास ध्यान
26 सितंबर को हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी 25 से 30 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बादल गरजेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान कुछ गिरेगा यह 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 27 और 28 सितंबर को और राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 29 सितंबर को फिर तापमान कुछ बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 30 सितंबर को यह और बढ़ेगा और तापमान 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहेगा।

