दिवाली-छठ से पहले लगातार महंगा हो रहा है सोना,सोने की गुणवत्ता का रखें खास ध्यान

0
268

Gold Price Update: त्योहार का महीना अक्टूबर अब शुरू ही होने वाला है। इस महीने में धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ जैसे कई त्योहार आते है। धनतेरस, दिवाली, छठ जैसे मौके पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। जिसके वजह से इन दिनों सोने चांदी के भाव आसमान छूते है। ये सिर्फ दिल्ली नही बल्कि इन दिनों और भी राज्य के साने,चांदी के दामों का यहीं हल है।

दिल्ली में सोने का भाव
वर्तमान में दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7018.30 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹7654.30 प्रति ग्राम है। जिसे 999 सोना भी कहा जाता है। एक निवेशक या सोना खरीदने में रुचि रखने वाले व्यक्ति के लिए दैनिक सोने की कीमतों पर नज़र रखना महत्वपूर्ण होता है।

बिहार में सोने का भाव
वहीं अगर बिहार कि बात करें तों वह सोने को ​लेकर लोंगों में काफी दिलचस्पी भी है। हालांकि त्योहारी सीजन के आने से पहले ही सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शादी के सीजन के पहले ही सोने के भाव राजधानी पटना में 77,000 के पार पहुंच गया है। यदि आप छठ, धनतेरस पर सोने के आभूषण खरीदने का सोच कर रही है तो आप 22 कैरेट गोल्ड ही खरीदे। आभूषण हमेशा 22 कैरेट सोने के ही पहने जाते है। 24 कैरेट सोना काफी शुद्ध माना जाता है लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते है। और ये भाव कुछ दिनों में तेजी से रफ्तार पकड़ने वाले है।

गुड़गांव में सोने के भाव
राजधानी के निकट गुड़गांव में दुनिया भर की फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से 250 से अधिक के ऑफिस हैं और इस शहर में प्रति व्यक्ति आमदनी अधिक है। शहर के लोगों की सोने में दिलचस्पी बढ़ रही है। त्योहारों के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है और सोने की ज्वैलरी को फैशन के तौर पर भी पसंद किया जाता है। गुड़गांव में सोने का रेट 24 कैरेट के लिए 77,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के लिए 70,750 रुपये है।

ये भी पढ़े…

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश होने से सोयाबीन और दलहन की फसलें हुई प्रभावित

चंडीगढ़ में सोने के भाव
अपनी शहरी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध चंडीगढ़ दो राज्यों की राजधानी है। हरियाणा और पंजाब दोनों ही राज्यों की राजधानी होने के कारण चंडीगढ़ का महत्व और भी बढ़ जाता है। चंडीगढ़ में सोने की मांग बहुत ज्यादा है और लोग प्रतिदिन चंडीगढ़ में सोने के दाम देखते रहते हैं। पंजाब का प्रभाव यहां ज्यादा होने से लोग बड़े और भारी गहने पहनते हैं। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,075 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,717 प्रति ग्राम है।
​
हरियाणा में सोने का भाव
24 कैरट के लिए ₹ 77170 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट के लिए ₹ 70750 प्रति 10 ग्राम है। यहां पर आप सोने और चांदी की कीमत का अलग-अलग कैरट और अलग-अलग वजन में पता लगा सकते हैं जैसे की २४ तथा २२ कैरट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम या फिर प्रति एक किलोग्राम है।

यदि आप शादी के लिए या फिर धनतेरस पर सोना खरीदते है तो सोने की गुणवत्ता का खास ध्यान रखें। जब भी आप सोना खरीदे तो सोने के ऊपर हॉलमार्क का निशान जरूर चेक करें। इस बात का ध्यान रहें कि सभी कैरेट सोने का हॉलमार्क नंबर अलग होता है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here