परमार्थ निकेतन में विश्व शौचालय कालेज का शुभारम्भ

0
679

संतोष कुमार सिंह

ऋषिकेश: कहा गया है कि स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ मन का वास होता है। और स्चच्छ का महत्व उन संतों से ज्यादा कौन समझता होगा, जो दूसरे के जीवन को निर्मल कर रहे हैं। लेकिन बाबा केवल योग ही नहीं कराते, भगवान तक पहुंचने का मार्ग ही नहीं बताते, बल्कि वे बुनियादी जरूरतों, स्वास्थय संबंधी समस्याओं पर भी लोगों को जागरूक करते हैं। जैसा कि ज्ञात है कि खुले में शौच से कई तरह की बीमारियां होती हैं, तो इन बीमारियों से बचाव के लिए परमार्थ आश्रम ऋषिकेष के स्वामी चिदानंद सरस्वती ने शौचालय अभियान को आगे बढ़ाने की पहल की है। परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश में शौचालय सफाई कौशल विकास प्रशिक्षण की शुभारम्भ आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती द्वारा 21 जून को की गयी थी। यह शौचालय सफाई कौशल विकास कार्यक्रम ग्लोबल इण्टरफैथ वाश एलायंस एवं विश्व शौचालय संगठन द्वारा संचालित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में 25 लोगों को प्रशिक्षित किया गया। जो शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा एवं पर्यावरण से जुड़े हुये हैं। विश्व शौचालय संगठन सिगांपुर से आये प्रशिक्षक श्र रमली महमूद एवं सारिका सलूजा 21 जून से 25 जून तक परमार्थ निकेतन द्वारा स्थापित विश्व शौचालय कालेज के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया।

DSC_0243

इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा सच तो यह है कि देवालय जाने से पहले शौचालय जाने की जरूरत पड़ती है। बिना सैनिटेशन के मेडिटेशन भी सम्भव नहीं है। गन्दगी की वजह से बीमारियां फैलती हैं, यदि शौचालय की तकनीकी रूप से सफाई कर लें तो दवाओं व चिकित्सा में होने वाला खर्च स्वतः बच जायेगा तथा शरीर व मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। ग्लोबल इण्टरफैथ वाश एलायंस की महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि आप सभी प्रतिभागी सफाई कौशल का प्रशिक्षण लेकर सफाई एम्बेस्डर बन गये है। जिस प्रकार डॉक्टर अस्वस्थ लोगों के जीवन की रक्षा करते है उसी प्रकार आप सफाई के सही तरीके बताकर लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं।

DSC_0078

स्वामिनी आदित्यानन्द (कार्यक्रम निदेशक) ने कहा कि विश्व शौचालय कालेज का उद्देश्य लोगों को शौचालय की जरूरत उसके सफाई के प्रति जागरूक करना है, नयी पीढ़ी को नयी जीवन पद्धति के अनुकूल आयी जरूरत को समझना है। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण के बाद स्कूलों, कालेजों, सरकारी संस्थानों में शौचालय की सफाई का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा। सफाई कर्मियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करके विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संयुक्त रूप से हार्पिक ब्राण्ड आफ आर बी एवं डिटाल बनेगा स्वच्छ इण्डिया द्वारा इस कार्यक्रम को सहायता प्रदान की जा रही है। इस प्रशिक्षण का समापन वाटर ब्लेशिगं सेरेमनी व स्वच्छता संकल्प के साथ हुआ जिसमें परमार्थ आश्रम के सुनील सिंघल, निर्वतमान सहायक आयुक्त केन्द्रिय विद्यालय बोर्ड संगठन डा एम एम स्वामी हरियाणा से आये खेल शिक्षक धनवीर सिंह सम्मिलित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here