
LPG Price Hike: देश में होली के त्योहार से ठीक पहले लोगों पर महंगाई का बम फूट गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है। शनिवार यानी 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए गए हैं। जिसमें 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली से लेकर कोलकाता तक 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 6 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम स्थिर बने हुए हैं।
दिल्ली में इतने का हुआ LPG सिलेंडर
राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर होली से पहले 1797 से बढ़कर रुपये हो गया है। IOCL की वेबसाइट पर अपडेट किए गए दाम के मुताबिक, राजधानी में 1 मार्च से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1803 रुपये का मिलेगा, जो फरवरी में 1797 रुपये थी और जनवरी में 1804 रुपये थी। दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के अन्य महानगरों में भी इसकी कीमतें बदली हैं।
चार महानगरों में बदला LPG का दाम
देश के चार महानगरों की बात करें, तो जहां दिल्ली में ये बढ़कर 1803 हो गया है। तो वहीं मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का प्राइस 1755.50 रुपये हो गया है। फरवरी में यह 1749.50 रूपये था और में इसकी कीमत 1756 रूपये थी। इसी तरह, कोलकाता की बात करें तो 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1913 रुपये हो चुकी है। जबकि फरवरी में यह प्राइस 1907 रुपये हो गया था। 19 किलो वाले नीले सिलेंडर के भाव चेन्नई में भी बदले हैं। एलपीजी सिलेंडर का प्राइस यहां पर 1965.50 रुपये हो चुका है। फरवरी में 1959.50 रुपये था और जनवरी में 1966 रुपये था।
ये भी पढ़े…
आम लोगों को राहत, किसानों को परेशान करेंगे प्याज के रेट, कृषि मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
2023 में बढ़े थे सबसे अधिक दाम
इंडियन ऑयल के पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक मार्च में कमर्शियल का दाम सबसे अधिक 2023 में बढ़ा था। जब एक ही झटके में दाम 352 रूपये का इजाफा हुआ था। वहीं पिछले महीने बजट वाले दिल 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 7 रूपये की कमी आई थी,जो इस महीने 6 रूपये बढ़ा दी गई है।
घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
लंबे समय से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। लेकिन 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये 1 अगस्त के दाम पर ही मिल रहा हैं। 1 फरवरी को भी इसकी कीमतें स्थिर रखी गई हैं और ये दिल्ली में 803 रुपये का मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में इसकी कीमत 829 रुपये, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये पर बनी हुई हैं।

