अमरनाथ झा
बिहार में दस चरण में होने वाले पंचायत चुनाव का दूसरे चरण का मतदान आज चल रहा है। कहीं गोली, तो कहीं लाठी तो कहीं रगेदा—रगेदी के बीच तीसरी सरकार चुनने की कवायद में लगे गांव के मतदाताओं के अलग—अलग रंग है। सरकार भी अपने तरफ से पूरी तरह कमर कसकर शह मात का खेलने को उत्सुक प्रत्याशियों को मात देने की पूरी तैयारी की हुई है ।
दूसरे चरण में सभी 38 जिलों के 61 प्रखंडों में वोट डाले जा रहे हैं. दूसरे चरण के मतदान में 59.85 लाख लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 31,88,178 पुरुष और 27,97,131 महिला और 160 अन्य मतदाता हैं। दूसरे चरण में राज्य के सभी 38 जिलों के 60 प्रखंडों में मतदान हो रहा है।
इस चरण में जिला परिषद सदस्य के 124, पंचायत समिति सदस्य के 1,222, मुखिया के 891, सरपंच के 891, ग्राम पंचायत सदस्य के 12,193 और पंच के 12,193 पदों के लिए मत डाले रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए 12,508 मतदान केंद्र बनाए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 12,719 पोलिंग टीम का गठन किया गया है, जबकि 3,742 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई हैं ।
सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान
लोग सुबह से ही वोटिंग करने घर से निकल पड़े हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा। 59 लाख 85 हजार 469 वोटर अपने मतदाधिकार का प्रयोग आज कर रहे हैं। धूप के कारण लोगों को कई मतदान केंद्रों में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।
सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने कहा कि पोलिंग पार्टी देर शाम तक बूथों तक पहुंच गए और सारी व्यवस्था की। चुनाव के दौरान एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ व सीओ के अलावा जिलास्तरीय अधिकारियों की पूरी टीम चुनावी क्षेत्र में है। हर पंचायत पर एक-एक पुलिस अफसर और एक मजिस्ट्रेट की नजर है। कई बूथ पर मोटरसाइिकल पार्टी को भी ड्यूटी के लिए लगाया गया है। कई जगहों पर सीमा सील है। इसके साथ ही सोन की सीमा पर नदी गश्त दल भी मौजूद है।
हिंसा की भी खबर
वैशाली के जन्दाहा के मुकुंदपुर भाथ बूथ संख्या 208 पर विवाद, असामाजिक तत्वों ने दर्जनों बैलेट पेपर को फाड़ दिया। इसी तरह सुपौल में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट,गाड़ी पर पथराव, मेहा सिमर गांव के बूथ के पास पथराव की घटना हुई। सुपौल में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट,गाड़ी पर पथराव, मेहा सिमर गांव के बूथ के पास पथराव हुआ। नवादा के मेसकौर के बूथ 61,62 से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। औरंगाबाद में तरार बूथ से मुखिया प्रत्याशी दया शंकर प्रसाद पैसा बांटते रंगे हाथ गिरफ्तार किये गए। नालंदा के अस्थावां में कमसपुर बूथ 196, 195 पर नोकझोंक की खबर है ।: वहीँ मुज़फ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत बूथ संख्या 9 एवं10 पर बैलेट पेपर को लुट लिया गया। गोपालगंज के पंचदेवरी के बूथ संख्या 41, सिकतिया में मतदान थोड़ी देर के लिए बाधित रहा। यहां BDC के कुल साथ उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जबकि BDC उम्मीदवारों का बैलेट पेपर बदले जाने से मतदान बाधित हो गया है। नालंदा के अस्थावां के कमसपुर के बूथ नं. 195 पर उग्र लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया है. इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य कई स्थानों पर ऐसी ही घटना हुई।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी
छपरा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिले के एकमा और लहलादपुर पंचायत में सुबह से ही कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सीवान के दो प्रखंडों हसनपुरा और हुसैनगंज में पंचायत चुनाव कराया जा रहा है। गोपालगंज के दो प्रखंडों कटेया और पंचदेवरी में वोट डाला जा रहा है। मधुबनी जिले के राजनगर और अंधराठाढ़ी प्रखंड में मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर सबसे ज्यादा महिलाएं लाइन में लग अपने मतों का प्रयोग करते देखी जा रही हैं। पहले चरण की सफलता से उत्साहित जिला प्रशासन ने इन प्रखंडों में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुख्ता व्यवस्था की है।



