फिर डरा रहा कोरोना: दो हजार से अधिक नये मामले

0
213

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के दो हजार से अधिक नये मामले सामने आये और 14 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गयी। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 1,198 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,76,563 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,67,250 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,998 घटकर 30,041 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 6,135 बढ़कर 4,44,05,550 पर पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 86 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, त्रिपुरा और उत्तराखंड में चार-चार, मेघालय में तीन मामले बढ़े हैं।
पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 605 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में दिल्ली में 363, छत्तीसगढ़ में 302 और महाराष्ट्र में 286, हरियाणा में 280, राजस्थान में 244, उत्तर प्रदेश में 224, तमिलनाडु में 221, ओडिशा में 202, गुजरात में 107, हिमाचल प्रदेश में 104 तथा अन्य राज्य़ों आन्ध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम, पुड्डुचेरी, पंजाब, सिक्किम और तेलंगाना कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here