मतगणना में तैनात होंगे बैंककर्मी

0
179

अमरनाथ

पंचायत चुनाव में मतगणना का ढंग भी अन्य चुनावों की तरह नहीं, अलग ढंग से होगा। मतगणना एजेंटों का नाम पहले से तय नहीं होगा, उनका चयन रेंडम तरीके से किया जाएगा। पहले से यह नहीं बताया जाएगा कि कौन सा मतगणना एजेंट किस मतगणना केन्द्र पर तैनात होगा। रेंडम चयन की जिम्मेवारी एनआईसी को दी गई है। जिस प्रकार चुनाव कार्य का संचालन करने के लिए मतदान कर्मियों का चयन किया गया, उसी प्रकार मतदान एजेंट तैनात किए जाएगे। मतगणना 2 जून को आरंभ होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के दौरान निर्वाचन अधिकारियों की सहायता के लिए बैंक कर्मी और तकनीकी कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में संबंधित अंचल, प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी या इनसे संबंधित कार्यालयों के कर्मचारियों को इस कार्य में नहीं रखा जाएगा। आयोग ने मतगणना के संबंध में प्रत्याशियों की शिकायतों व मतगणना मे हेराफेरी की आशंकाओं के मद्देनजर यह निर्देश दिया है। आयोग के सचिव दुर्गेष नंदन ने सभी जिला निर्वाची पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि मतगणना के दौरान कैटरिंग या इस तरह के दूसरे कार्यो में सहायता करने के लिए उस प्रखंड या अंचल के कर्मचारी को लगाया जा सकता है बशर्ते वह विवादास्पद नहीं हो। लेकिन ऐसे कर्मी मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे।

panchayat-------आयोग ने यह भी निर्देष दिया है कि अगर कोई सहायक निर्वाची पदाधिकारी एक ही पद पर लंबे समय से पदस्थापित है तो उन्हें दूसरे प्रखंड में तैनात किया जाए। साथ ही जिन पदों के लिए मतगणना समाप्त हो जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएगे, उन पदों के प्रत्याशी व उनके चुनाव एजेंट व मतगणना एजेंट को कक्ष से बाहर जाने के लिए कहा जाए। जिन पदों की मतगणना समाप्त नहीं हुई हो, उन्हें कक्ष से बाहर जाने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

आयोग ने कहा है कि अगर कोई प्रत्याशी पुनर्मतगणना के लिए आवेदन देता है तो उसे अवश्य लिया जाए और प्राप्ति रसीद दी जाए। अस्वीकार किए जाने की स्थिति में अनावष्यक बल प्रयोग करने पर आयोग जांच के बाद उन पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here