बिहार पंचायत चुनाव समाप्त..​धनबल,गनबल,बाहुबल का रहा जोर

0
637

संतोष कुमार सिंह

पटना : गांव की सरकार चुनने के लिये बिहार में पंचायत चुनाव का आज आखिरी चरण था। 24 अप्रैल से शुरू हुआ पंचायत आज 30 मई को समाप्त हुआ। हर चरण के अपने रंग। हर चरण के अपने रंग। महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान की और सरकार तमाम इंतजाम के बाद हिंसा रोक न पाई। छिटपुट घटना होते रहे। कहीं गोली, तो कहीं बाहुबल, तो कहीं धनबल.. हर तरह के बल इस चुनाव में देखें गये और गांव की सरकार चुनने का कारवां बढ़ता गया। दसवें एवं अंतिम चरण के लिए सोमवार को मतदान हुआ। अंतिम चरण में कुल 65 फीसदी वोटिंग की सूचना है।

pppp50पहला चरण : राज्य में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 55 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दौरान कुछ जगहों पर झड़प भी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं, हार्ट अटैक से एक पीठासीन पदाधिकारी की मौत हो गयी।

दूसरा चरण: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को मारपीट और हिंसक झड़प की छिटपुट घटनाओं  के बीच 60  प्रतिशत  मतदाताओं ने वोट डाले। इस दौरान जहां भोजपुर में एक बूथ पर हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं, पूर्वी  चंपारण के  पकड़ीदयाल में दो बूथों पर सात मतपेटियां लूट ली गयीं। मतदान में बाधा  पैदा करनेवाले 347  लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तीसरा चरण: बिहार में पंचायत निर्वाचन 2016 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट वारदातों के बीच 60.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ए के चौहान ने बताया कि पंचायत निर्वाचन 2016 के तीसरे चरण के सोमवार को संपन्न मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर बूथ कब्जा, गोलीबारी और दो समूहों में झड़प को छोडकर शाम पांच बजे तक 60.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चौथा चरण: पंचायत चुनाव का चौथा चरण थोड़ी बहुत झड़प और अन्य घटनाओं के बीच 62.5 प्रतिशत मतदान हुआ। फुलवारीशरीफ के सिमरा में बूथ लूटने की घटना घटी। वहां 500 बैलेट पेपर लेकर लोग फरार हो गए और उसे फाड़ दिया। मशरख में पीठासीन पदाधिकारी को मतदान में गड़बड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वे अरना पंचायत के बूथ नंबर 53 पर तैनात थे।

panchyat-poll

पांचवा चरण: बिहार में पंचायत निर्वाचन के 5वें चरण के संपन्न मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर दो समूहों के बीच झड़प और मतपत्रों के फाड़े जाने सहित अन्य छिटपुट वारदातों के बीच 65 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

छठा चरण: छठे चरण में संपन्न मतदान के दौरान छिटपुट वारादातों के बीच करीब 64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सातवां चरण : बिहार में पंचायत निर्वाचन 2016 के सातवें चरण के मतदान के दौरान एक व्यक्ति की गोलीबारी में मौत तथा सड़क दुर्घटना में एक जवान की मौत के साथ कुछ छिटपुट वारदातों के बीच करीब 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

आठवां चरण: आठवें चरण के मतदान के दौरान कुछ छिटपुट वारादातों के बीच करीब 65 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया ​था।

नोवा चरण: बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण में 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गया जिला के इमामगंज के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसेता पर तैनात गया जिला बल के सिपाही ( फूलचंद राम) की मौत हार्ट अटैक से हो गयी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here