अब हर आतंकी हमला होगा युद्ध के बराबर, भारत सरकार का बड़ा ऐलान

0
133

 

वर्षा वर्मा

 

 

India Pakistan War Situation:  भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से लगातार मिसाइलें और ड्रोन दागी जा रही हैं। हालांकि, भारतीय सेना लगातार दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। इसी बीच भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा।

 

 

आतंकी हमले के खिलाफ भारत ने दिखाई सख्ती
सरकार ने इस फैसले से यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंकी हमले को बर्दाश्त करने के मूड में बिल्कुल नहीं है। यदि पाकिस्तान अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो भारत उसे युद्ध की पहल मानते हुए सख्ती से कार्रवाई करेगा।

 

 

ये भी पढ़े…

कॉम्बैट ड्रेस में नजर आईं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here