कॉम्बैट ड्रेस में नजर आईं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह

0
224
वर्षा वर्मा

 

 

Operation Sindoor:  भारतीय सेना ने पाकिस्तान को अपनी ताकत का अंदाजा करवा दिया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की, जिसमें पाकिस्तान में मौजूद तमाम आतंकी ठिकानों पर आग बरसाई गई। अब पाकिस्तान की तरफ से कोशिश हो रही है कि भारत को किसी तरह का नुकसान पहुंचाया जाए, हालांकि भारतीय सेनाओं ने मोर्चा संभाला हुआ है और दुश्मन का हर वार बेकार जा रहा है। ऐसे में इस पूरी लड़ाई की जानकारी देने की जिम्मेदारी सेनाओं ने दो महिला अफसरों को दी हैं, जिन्होंने हाल ही में एक बार फिर ब्रीफिंग दी। हालांकि इस दौरान उनकी ड्रेस बदली हुई नजर आई है।

 

 

 

 

 

कॉम्बैट ड्रेस में नजर आईं महिला अधिकारी
भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने सबसे पहले ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी मीडिया को दी थी। इस दौरान दोनों ही अपनी सर्विस ड्रेस में थीं। हालांकि जब पाकिस्तान की तरफ से हमला हुआ तो उसके बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ही महिला अधिकारी अलग रूप में नजर आईं। इस दौरान दोनों ने पहले से अलग यूनिफॉर्म पहनी हुई थी, इस यूनिफॉर्म को कॉम्बैट ड्रेस कहा जाता है।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

सिंधु नदी के पानी पर किसानों का हक अटल, हर बूंद का होगा खेती में उपयोग: कृषि मंत्री

 

 

 

क्या होती है कॉम्बैट ड्रेस?
सेना में कॉम्बैट का मतलब होता है लड़ाई या फिर युद्ध जैसी स्थिति, ऐसे में तमाम जवानों और अधिकारियों की यूनिफॉर्म अलग होती है। जिसे कॉम्बैट यूनिफॉर्म कहा जाता है। ये यूनिफॉर्म ऐसी होती है, जो दूर से आसानी से नजर नहीं आती है। यानी इसकी मदद से जवान आसानी से छिप सकते हैं। आमतौर पर जंगलों और बॉर्डर एरिया में ऐसी ड्रेस का इस्तेमाल होता है।

 

 

 

क्या होती है सर्विस यूनिफॉर्म?
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को जब लोगों ने पहली बार टीवी पर एक साथ देखा था, तब दोनों ही सर्विस यूनिफॉर्म में नजर आईं थीं। सर्विस यूनिफॉर्म का मतलब होता है, जो सेनाओं की आम यूनिफॉर्म होती है। जिसे दफ्तर या फिर पीस एरिया में पहना जाता है। आमतौर पर जो तस्वीरें आपने सेना की देखी होंगी, उनमें यही यूनिफॉर्म उन्होंने पहनी होती है। तीनों सेनाओं के लिए सर्विस यूनिफॉर्म अलग-अलग रंग की होती है। हालांकि भारतीय सेना के पास एक या दो नहीं बल्कि कुल 14 तरह की यूनिफॉर्म होती हैं, जिन्हें वो अलग-अलग मौकों पर पहनते हैं। इसमें गर्मियों और सर्दियों की यूनिफॉर्म भी शामिल है। इसके अलावा रेजिमेंट्स में भी यूनिफॉर्म में अंतर हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here