बुधवार को नामांकन का रहा जोर ,केजरीवाल, सिसोदिया सहित कई दिग्गज नेताओं ने किया नामांकन

0
192

 

वर्षा वर्मा

Delhi Chunav 2025 Nomination: आज दिल्ली में प्रत्याशियों के नामांकन का जोर रहा है। ऐसे में आपके जेहन में ये ख्याल आ सकता है कि आखिर आज का दिन क्यों खास है। क्या है आज के दिन में ​की प्रत्याशियों में नामांकन करने की होड़ मची हुई हैं। दरअसल, हिंदू पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 2.15 से 3 बजे तक विजय मुहूर्त है। इसी की वजह से सभी दलों के नेता आज ही अपना नामांकन दाखिल करना चाहते हैं। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने आज नामांकन दाखिल किया।

 

 

चुनावी जंग में मतदाताओं के साथ भगवान भरोसे ये नेता
देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नामांकन किया। नामांकन से पहले उन्होंने वाल्मीकि और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। आप संयोजक महिलाओं के साथ रैली में जाकर नामांकन किया। यह उनकी पहले बार की रणनीति होगी कि उनकी रैली में केवल महिलाएं ही शामिल हुई। इससे पहले वह नामांकन आम जनता के साथ करने जा चुके हैं।

 

 

आतिशी ने मंगलवार को किया था नामांकन
सोमवार को मुख्यमंत्री आतिशी सिंह ने रैली निकाल कर लोगों का आर्शीवाद लिया था जबकी नामांकन मंगलवार को दाखिल किया, इस रैली का नाम नामांकन रैली रखा गया था। इस बाबत पार्टी नेताओं ने बताया कि केवल रैली ही निकाली जानी थी। उसके अगले दिन मंगलवार को आतिशी ने निर्वाचन कार्यालय जाकर अपना नामांकन कराया।

ये भी पढ़े…

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘घर बैठे वोट’ की सुविधा, अभी भी मौका, जल्द करें आवेदन

 

पिछने चुनाव में बहुत कम मार्जिन से जीते थे सिसोदिया
आम आदमी पार्टी के दूसरे बड़े नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी आज नामांकन रैली निकाली है। जाहिर है कि आज वह नामांकन नहीं कराएंगे। नामांकन रैली निकालकर आज वह अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। सिसोदिया इस बार अपनी सीट बदल जंगपुरा से अपनी किस्मत आजमाने पहंच चुके हैं।

 

प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली से किया नामांकन
वहीं, आज नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा भी नामांकन दाखिल किया। सुबह अपने आवास पर पूजा अर्चना के बाद वह अपने परिवार के साथ चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंचे। इनके अलावा आप, बीजेपी और कांग्रेस के अन्य नेता भी आज नामांकन कराएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here