चेतन आनंद के आवास पर चूड़ा—दही का भोज, मुख्यमंत्री सहित एनडीए के कई नेता हुये शामिल

0
284

वर्षा वर्मा

 

पटना:   विधायक चेतन आनंद के सरकारी आवास पर गृह प्रवेश के मौके पर दही-चूड़ा भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री व एनडीए के घटक दलों के नेताओं के साथ पूरे बिहार में फैले आनंद मोहन के समर्थक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

 

 

 

चेतन आनंद के गृह प्रवेश में शामिल हुए नीतीश
इस मौके पर आगंतुकों का स्वागत चेतन आनंद की मां और शिवहर की सांसद लवली आनंद और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने किया। लगभग 15 मिनट तक मुख्यमंत्री दही चूड़ा के भोज शामिल रहे। मुख्यमंत्री के आने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विधायक चेतन आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सहित सभी अभिभावक लोग आए, बड़ी खुशी हुई। यह बड़ा शुभ मौका है। यह पहला सरकारी आवास भी है। वहीं, सांसद लवली आनंद ने कहा कि मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा-दही का भोज और लोगों से मुलाकात हम लोगों की संस्कृति रही है। इस शुभ मौके पर सभी लोग आए हैं। गृह प्रवेश भी हुआ है। इन सभी लोगों से पारिवारिक रिश्ता रहा है।

 

ये भी पढ़े…

बुधवार को नामांकन का रहा जोर ,केजरीवाल, सिसोदिया सहित कई दिग्गज नेताओं ने किया नामांकन

 

मोहन और लवली आनंद के बेटे चेतन
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि हाल ही में चार विधानसभा क्षेत्रों में हुए उप चुनाव में महागठबंधन चारों खाने चित्त हो गया। जिसने इस उप चुनाव को सेमीफाइनल बताते हुए कहा था कि यह सेमीफाइनल ही 2025 का फाइनल भी तय करेगा। तो सेमीफाइनल ने तय कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार वही हैं और अपनी राजनीति से पूरे देश को प्रभावित कर रहे हैं। वहीं जब उनसे आगे पुछा गया कि ‘अगले चुनाव में सत्ता की चाबी नीतीश कुमार के पास ही रहेगी’। इस पर उन्होंने कहा, ‘सत्ता ही रहेगी, चाबी की क्या बात है।’

 

RJD से बगावत कर नीतीश सरकार को समर्थन
एक साल पहले ही शिवहर के विधायक चेतन आनंद सहित चार एमएलए राजद को छोड़कर एनडीए के साथ हो गए हैं। राजद लगातार इन सभी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग कर रही है। राजद ने पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष को दल-बदल कानून के तहत इन चारों की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए पत्र भी लिखा था। हालांकि, अभी तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here