पहलगाम हमले पर नीतीश कुमार का कड़ा संदेश, आतंक के खिलाफ एकजुट है भारत

0
197
वर्षा वर्मा

 

 

 

CM Nitish On Pahalgam Terror Attack:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित लोहना उत्तर ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायतों को सशक्त करने के संकल्प को दोहराया और गांव-गांव तक विकास की पहुंच को जरूरी बताया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश भी मौजूद थे। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए कड़ा संदेश दिया।

 

 

 

 

 

आतंक के खिलाफ पूरा देश एक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने संबोधन में आतंकवाद की घटना को निंदनीय बताया और कहा, “पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। पीड़ित परिवारों के साथ हमारी संवेदना है। ” उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे 2006 में उनकी सरकार ने पंचायती राज कानून में बदलाव कर महिलाओं को 50% आरक्षण दिया और पंचायतों को सशक्त किया।

 

 

राजनीतिक गलती का जिक्र
अपने भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपनी पूर्व राजनीतिक भूल स्वीकार की, उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी के कुछ लोगों ने दो बार गड़बड़ की, इसलिए हमें उधर जाना पड़ा। हमने गलती की, लेकिन अब नहीं करेंगे. प्रधानमंत्री जी हमारे साथ बैठे हैं, उनसे पूछ सकते हैं।”

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

बिहार से PM मोदी का पाकिस्तान को सख्त संदेश: पहलगाम में हमने अपनों को खोया हैं, जवाब भी देंगे

 

 

 

आतंक हमले पर मांगा माकूल जवाब
कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने प्रधानमंत्री का मधुबनी आगमन के लिए आभार जताया। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा, “आप मर्माहत हैं, पूरा देश आपके साथ है, आप इस हमले का माकूल जवाब दें, देश एकजुट है।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here