नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान –महंगाई भत्ते में इजाफा, 69 प्रस्तावों पर लगी मुहर

0
156
वर्षा वर्मा

 

 

Bihar Cabinet:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 69 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में सरकार ने राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) दो फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है। जो अब 53 से 55 फीसदी होगा। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को 50 लाख रुपए देने और गया शहर का नाम बदलने पर भी मुहर लगी है।

 

 

 

बदला ‘गया’ शहर का नाम
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गया शहर के नाम को बदलने पर भी अपनी सहमती दी है। अब इस शहर को गया की जगह गयाजी नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही बिहार सरकार ने फैसला किया है कि राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के जन्म दिवस 5 जनवरी को राजकीय समारोह के तौर पर मनाया जाएगा।

 

 

ये भी पढ़े…

 

बेटी सोफिया का अपमान, देश का अपमान– सपा का बीजेपी पर वार, की माफी की मांग

 

 

 

शहीदों के परिवारों को 50 लाख का अनुदान
बैठक में सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के परिवार को 50 लाख का सरकारी अनुदान देने पर भी फैसला लिया गया हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here