बेटी सोफिया का अपमान, देश का अपमान– सपा का बीजेपी पर वार, की माफी की मांग

0
155

 

वर्षा वर्मा

 

 

Colonel Sophia Qureshi: भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बीजेपी मंत्री विजय शाह की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को विरोध दर्ज कराया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कर्नल सोफिया के अपमान पर बीजेपी से माफी की मांग की है।

 

 

 

बेटी सोफिया का अपमान देश का अपमान
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान की निंदा करते हुए सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने समाजवादी पार्टी के बाहर पोस्टर लगाया है। इस दौरान कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाक सेना के खिलाफ दहाड़ने वाली बेटी सोफिया का अपमान, पूरे देश का अपमान है। बीजेपी को देश से माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा, पोस्टर में यह भी संदेश दिया गया है कि “हम हिंदू और मुस्लिम के नाम पर न तो बंटे हैं और न ही बंटने देंगे। हर भारतीय का साहस, नफरत की राजनीति के खिलाफ है।”

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

ग्राम पंचायतों में तकनीकी क्रांति लाएंगे योगी, नए आदेश से गांव होंगे डिजिटल

 

 

 

मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज
सपा नेता की तरफ से जारी पोस्टर में कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। गौरतलब है कि कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए बयान के चलते भाजपा नेता विजय शाह के खिलाफ बुधवार रात FIR दर्ज की गई है। मामला तूल पकड़ रहा है और राजनीतिक गलियारों में इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here