एनएटीएस वर्कशॉप का आयोजन, छात्रों के कौशल विकास एवं अनुभव का यह सुनहरा मौका

0
114

साहिबगंज । एनएटीएस वर्कशॉप में साहिबगंज जिले से मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह, महिला कॉलेज साहिबगंज के नोडल ऑफिसर डॉ पूर्णिमा लकड़ा, साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज से नोडल पदाधिकारी प्रो सैमी मरांडी ने भाग लिया। इसमें एनएटीएस के माध्यम से छात्रों के लिए एक विशेष योजना बनाई गई है, जिसमें 2018 से लेकर 5 साल के पास आउट स्नातक या स्नातकोत्तर छात्रों के लिए किसी भी संस्थान में उन्हें 1 साल के लिए अपने कौशल विकास का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसमें उन्हें प्रत्येक तिमाही पर छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो भी छात्र इसमें इच्छुक होंगे एवं राज्य और महाविद्यालय से चयनित होंगे, उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से महाविद्यालय से कोई छात्र अगर कला संकाय से पास किए हैं तो उन्हें जनरल सेक्शन के साथ काम करना होगा। कोई अगर विज्ञान संकाय के हैं तो वह प्रयोगशाला सहायक का कार्य कर सकेंगे एवं अगर कोई छात्र-छात्रा कॉमर्स से पास किए हैं या स्नातक के अंतिम वर्ष पांचवे सेमेस्टर 2023 में है तो अकाउंटेंट का लेखा जोखा का कार्य का अनुभव प्राप्त करेंगे।

इसमें खर्च का भार 50 प्रतिशत केंद्र सरकार एवं 50 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। महाविद्यालय में स्वीकृत पद के आधार पर छात्रों का चयन 2.5 से 15 प्रतिशत तक छात्रों से कार्य लिया जाएगा और यह महाविद्यालय, विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि सरकारी, गैर सरकारी एवं कॉरपोरेट संस्थान जैसे पोस्ट ऑफिस, पीडब्ल्यूडी आदि में भी आवश्यकता अनुसार छात्रों को यह अनुभव करने का मौका मिलेगा एवं इससे नौकरियों में भी प्राथमिकता मिलेगी।

इस वर्कशॉप में झारखंड के सभी सरकारी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एक वेबिनार के माध्यम से छात्रों को इसकी जानकारी विस्तार से दी जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here