कौशल विकास केंद्र में अधीक्षण ऑडिट प्रशिक्षण कार्यक्रम

0
139

बिजली और बिजली के उपकरणों के कामकाज के तरीकों व उपयोग पर जागरूक रहने और दूसरों को करने पर बल
सोलन। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा जिला सोलन के कौशल विकास केंद्र में अधीक्षण ऑडिट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बोर्ड द्वारा आयोजित विद्युत सुरक्षा सप्ताह के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त निदेशक लोक संपर्क अनुराग पराशर ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य जहां विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था का बेहतर प्रबंधन करना है, वहीं आम जन-मानस तक विद्युत सुरक्षा के बारे में जानकारी पंहुचाना भी इस विद्युत सप्ताह का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बिजली और बिजली के उपकरणों के कामकाज के तरीकों व इसके उपयोग के बारे में अधिक जानकारी स्वयं को और स्वजनों को बिजली की सुरक्षा का सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रमाणित विद्युत उपकरणों को ही बाजार से खरीद कर प्रयोग में लाएं। उन्होंने आम जन-मानस को विद्युत सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में प्रशिक्षणार्थियों से जानकारी को साझा करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में हमें पेड़ और बिजली के खंभों के पास नहीं जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here