यूपी निकाय चुनाव: आज शाम सील हो जाएंगी राज्य की ये सीमाएं

0
213

जिला निर्वाचन अधिकारी सतेन्‍द्र कुमार ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि नेपाल से सटी भारत की सरहद पर आवाजाही के सभी रास्ते दो मई की शाम को बंद कर दिये जाएंगे, जो चार मई की शाम तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सिर्फ आपात स्थिति में ही वाहनों को सीमा पार करने की इजाजत दी जाएगी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को सीमा सील करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के लिए मतदान से 48 घंटे पहले सीमा सील करने का फैसला हाल में भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक में लिया गया था। कुमार ने बताया कि इस वक्त अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसी भारत-नेपाल सीमा पर हो रही हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही हैं। इस बीच, बहराइच के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत (सशस्त्र सीमा बल के साथ हुई बैठक में) यह निर्णय लिया गया है कि चार मई, 2023 को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया जाएगा। न्होंने कहा कि इस दौरान एंबुलेंस समेत आपातकालीन सेवाओं को व्यापक जांच के बाद आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी जिले में चार मई को नगर निकाय चुनावों के तहत मतदान होगा जबकि सिद्धार्थनगर और पीलीभीत में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। राज्य के सात जिले महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत की 500 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा नेपाल से लगी हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संबंधित सभी जिलों की सीमा मतदान से 48 घंटे पहले सील कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here