निगम कर्मचारियों के लिए नगर आयुक्त आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने लगाया स्वास्थ्य कैंप

0
157

गाजियाबाद। शहर हित में जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग कर्मचारियों को मिलता है। जोकि एक सौहार्दपूर्ण स्थिति को बयां करता है। नगर निगम के कर्मचारियों के हेल्थ चेकअप के लिए कैंप लगाया गया। जिसमें सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपने-अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और डॉक्टरों की टीम ने सही जांच करते हुए दवाई विधि तथा अन्य स्वास्थ्य में सुधार के लिए दवाइयां भी लिखी। इस प्रकार के कैंप लगातार नगर निगम द्वारा लगाए जाते रहेंगे। नगर निगम परिसर में कर्मचारियों के हित के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देश पर स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। पूर्व में स्वास्थ्य बीमा का कैंप लगाया गया था। नगर निगम परिसर में ही स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। जिसमें बीपी शुगर व अन्य की जांच डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई।

उक्त कैंप को लगाने में यूनियन के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम का हरेक कर्मचारी निगम परिवार का हिस्सा हैं। जिस तरह वह अपनी स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर दिन रात कार्य करते हैं तो हमारा भी दायित्व बनता हैं कि उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए। शहर के विकास और स्वच्छता कार्य में जिस तरह से निगम के कर्मचारी अपनी भूमिका को निभा रहे हैं। वह सराहनीय है। जिससे ना केवल कर्मचारियों को लाभ होगा। बल्कि उनके परिवारों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्वारा समस्त कर्मचारियों को सूचना दी गई बारी-बारी सभी का स्वास्थ्य भी चेक कराया गया। मौके पर उपस्थित रहकर लगे स्वास्थ्य जांच कैंप को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here