नोएडा का यह मास्टर प्लान ग्रेटर नोएडा में लागू कर रहीं रितु माहेश्वरी

0
171

सीईओ रितु माहेश्वरी ने एनएमआरसी के साथ बैठक कर ग्रेटर नोएडा के प्रस्तावित छह रूटों पर बृहस्पतिवार को मुहर लगा दी है। छह के अतिरिक्त अन्य रूटों पर रोडवेज की तरफ से संचालित बसें चलती रहेंगी। नोएडा के साथ ही ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर भी नई सीएनजी बसें बहुत जल्द दौड़ती दिखाई देंगी।
पहला रूट
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने एसीईओ अदिति सिंह की मौजूदगी में जिन छह रूटों पर मुहर लगाई गई है, उनमें पहला रूट जीबीयू से कुलेसरा हिंडन पुल तक है। इस रूट की बसें कासना, होंडा क्रॉसिंग, वेनिस मॉल, परी चौक, अल्फा वन, जगत फार्म, सूरजपुर चौक, हल्दौनी होकर चलेंगी।

दूसरा और तीसरा रूट
दूसरा रूट परी चौक से परी चौक वाया अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट, रेयान गोलचक्कर, ओसीपी मॉल, ग्रेनो आॅफिस, सेक्टर-37 रोटरी सिटी आदि जगहों से होकर चलेगी। तीसरा रूट जगत फार्म से जगत फार्म वाया एलजी चौक, शारदा विवि, लॉयड कॉलेज, गलगोटिया कॉलेज, पी थ्री गोलचक्कर, रेयान गोलचक्कर आदि जगहों को जोड़ते हुए तय किया गया है।

चौथा और पांचवा रूट
चौथा रूट राइज चौक से राइज चौक वाया नॉलेज पार्क-5, गौड़ सिटी मॉल, हनुमान मंदिर चौक आदि जगहों को जोड़ते बनाया है।पांचवां रूट चार मूर्ति से कैपिटल एथेना वाया गौड़ सिटी वन, गौड़ सिटी मॉल, एक मूर्ति चौक, इको विलेज वन है।

छठां रूट
छठां रूट चार मूर्ति गोलचक्कर से चार मूर्ति पुलिस चौकी वाया गौड़ सिटी सेंटर, एक मूर्ति, टेकजोन 7 रोटरी, इरोज संपूर्णनम, गौड़ सौंदर्यम होते हुए तय किया गया है।सीईओ रितु माहेश्वरी ने एनएमआरसी से इन रूटों को ध्यान में रखते हुए औपचारिकता पूर्ण कर शीघ्र बसें चलाने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here