
नई दिल्ली: किसानों के लिए सरकार समय-समय पर ऐसी योजनायें बनाती रही है जिससे हमारे अन्नदाताओं को लाभ हो। इसी क्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने चौहान ने अक्टूबर माह से आधुनिक कृषि चौपाल शुरू करने की बात कही है। सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों और कृषि क्षेत्र का विकास करना है। इस क्रम में उन्होंने कहा कि 65 फसलों की 109 प्रजातियों के नए बीज प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को समर्पित किए थे। उन्होंने कहा कि रबी सीजन के लिए किसानों को समय पर उन्नत बीज उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकारों से रिपोर्ट मांगी गई है। किसानों तक बीज पहुंचाने का कार्य सुगमता से किया जा सके इसके लिए कृषि विभाग सहित, कृषि शिक्षा से जुड़े संस्थानों को भी लगाया गया है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि किसानों की उपज खरीद के लिए एमएसपी दी जाएगी। किसानों की आय दोगुनी करने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए कोशिश की जा रही है और सर्वे जारी रहेगी। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि शुरुआती आंकड़ों में कई किसानों की आय डबल से भी ज्यादा हो गई।

अक्टूतबर से शुरू होगी आधुनिक कृषि चौपाल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आधुनिक कृषि चौपाल अक्टूबर से शुरू होगी। इस क्रम में किसान संगठनों से सीधा संवाद किया जायेगा साथा ही इसके जरिए कृषि संबंधी वैज्ञानिक जानकारी आसानी से किसानों तक पहुंचाई जा सकेगी। इसमें हर महीने आधुनिक रिसर्च, तकनीक की जानकारी वैज्ञानिक किसान को देगें। इस प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी के जरिए किया जाएगा। आधुनिक कृषि चौपाल के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए कॉल सेंटर की स्थापना भी की जाएगी। इसमें किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए राज्यों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। किसान अपनी समस्याओं का हल जानेंगे और दिक्कतें बता सकेंगे।
किसानों से हर मंगलवार होगा सीधा संवाद
कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा। इसके लिए हर मंगलवार को दोपहर के भोजन से पहले किसान संगठनों से संवाद किया जाएगा। ताकि कोई समस्या हो तो उसका समाधान किया जा सके। अन्नदाता के जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश है। खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए हम काम कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान संवाद आने वाले मंगलवार से शुरू होगा। अगर मैं उस दिन उपलब्ध नहीं हुआ तो सोमवार या बुधवार को संवाद किया जाएगा। जाहिर है किे सांवद के दौरान सारी चीजों का समाधान किया जाऐगा। जिससे किसानों को फायदा होगा।
ये भी पढ़ें…
कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, कहा, भाजपा राज में हरियाणा की तरक्की नॉन स्टॉप
किसानों को मिली सस्ती कीमत पर खाद
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पहले तुलना में किसानों को आसानी से और सस्ते दर पर खाद मिल रहा है। एक बोरी यूरिया 2366 रुपये की आती है। हम किसानों को 266 रुपये में दे रहे हैं। डीएपी 1350 रुपये में सरकार दे रही हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते उर्वरकों की देरी को पूरा करने के लिए सरकार ने 24475 हजार करोड़ रुपये रबी सीजन के लिए मंजूरी दी गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फसलों में रासायनिक खादों के इस्तेमाल को कम करने के लिए प्राकृतिक खेती पर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्राकृतिक खेती का मिशन आएगा। इस दिशा में वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। साथ्उ ही उन्होंने यह भी कहा कि कृषि सखी योजना के जरिए महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। जो किसानों की मदद कर रही हैं। सरकार की कोशिश है कि आधुनिक तकनीक से उत्पादन बढ़ाई जाये। आईसीएआर ने 100 दिनों में यह काम किया है।

