शिमला मिर्च उगाने में बंगाल है सबसे आगे, छह राज्यों में होता है सर्वाधिक उत्पादन….

0
486
वर्षा वर्मा

कोलकाता: शिमला मिर्च यानी तीखा और चटपटा स्वाद। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिमला मिर्च का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है और कहां से यह पूरे देश में पहुंचता है।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में सबसे अधिक शिमला मिर्च का उत्पादन पश्चिम बंगाल में होता है। यहां के सब्जी उत्पादक किसानों के प्रमुख आय का जरिया है शिमला मिर्च की खेती। यानी देश के कुल शिमला मिर्च उत्पादन में बंगाल की 29.61 फीसदी की हिस्सेदारी है। बड़ी बात यह है कि यहां की मिट्टी और जलवायु शिमला मिर्च की खेती के लिए बेहतर मानी जाती है।

 

पश्चिम बंगाल के बाद कर्नाटक का है नंबर

हालांकि देश में उगाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की सब्जियों में शिमला मिर्च का एक महत्वपूर्ण स्थान है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के वर्ष 2023-24 आंकड़ों के अनुसार उत्पादन की बात करें तो इसमें कर्नाटक का भी नाम है। जहां के किसान बड़े पैमाने पर इसकी खेती करते हैं। देश के कुल शिमला मिर्च उत्पादन में इस राज्य की हिस्सेदारी 10.54 फीसदी है।

ये भी पढ़े…

अक्टूबर से शुरू होगी आधुनिक कृषि चौपाल,किसानों तक उन्नत बीज पहुचायेगी सरकार: शिवराज सिंह

वहीं उत्पादन के मामले में भारत के टॉप तीन राज्यों में तीसरा नंबर पर है हरियाणा का नाम भी शामिल है। क्योंकि यहां पर शिमला मिर्च का 10.49 फीसदी उत्पादन होता है। अब जान लीजिए कि झारखंड शिमला मिर्च के उत्पादन में चौथे नंबर पर है। इस राज्य के किसान हर साल 10.10 फीसदी शिमला मिर्च का उत्पादन करते हैं। वहीं उत्पादन के मामले में पांचवें स्थान पर हिमाचल प्रदेश है। यहां शिमला मिर्च का 8.68 फीसदी उत्पादन होता है। शिमला मिर्च की पैदावार में छठे स्थान पर मध्य प्रदेश है। यहां हर साल किसान 6.16 फीसदी शिमला मिर्च का उत्पादन करते हैं। इस तरह से देखा जाये तो ये छह राज्य मिलकर 75 फीसदी शिमला मिर्च का उत्पादन करते हैं।

शिमला मिर्च के विभिन्न प्रकार

बाजार में तीन रंगों की शिमला मिर्च मिलती है। जिसमें हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च शामिल है। शिमला मिर्च का इस्तेमाल सब्जी और अन्य चाईनीज व्यंजन में स्वाद लाने के लिए किया जाता है। शिमला मिर्च की खेती करके किसान बेहतर मुनाफा भी कमा सकते हैं क्योंकि इसकी डिमांड बाजारों में पूरे साल रहती है। जाहिर है कि किसानों के लिए शिमला मिर्च कि खेती लाभ कारी है। और किसान शिमला मिर्च कि खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here