राधामोहन सिंह का दूसरा आदर्श गांव बनेगा गांधी ग्राम चंद्रहिया

0
733

संतोष कुमार सिंह

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत दूसरे ग्राम के रूप में चंद्रहिया को गोद लिया है। चंद्रहिया एतिहासिक गांव है। इसी गांव से महात्मा गांधी की चंपारण यात्रा गुजरी थी। जसौली पट्टी की यात्रा के दौरान बापू की गिरफतारी यहीं हुई थी। इसलिए इस गांव का नाम बदलकर गांधी ग्राम चंद्रहिया कर दिया गया है।

gandhichadrahia_n

 

कृषि मंत्री ने आदर्श ग्राम घोषित किये जाने के पहले ही चंद्रहिया में विकास कार्य शुरू करा दिया था। चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वहां किसान भवन की नींव डाली गयी थी। इस भवन को 15 लाख की लागत से बनाया जाना है। यहां किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा, ताकि रोजगार सृजन हो।

क्या है गांव की समस्या

कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने गांव गोद लेते हुए कहा कि गांव के विकास के लिए हर तरह के काम किए जाएंगे। पंचायत चुनाव के पहले ही किसान भवन और प्रवेश द्वार का काम शुरू कर दिया गया था। अब बाकी के काम को और तेजी से किया जाएगा। कृषि मंत्री ने सांसद आदर्श ग्राम चंद्रहिया में रोटरी क्लब मोतिहारी द्वारा आयोजित 47वां पदस्थापना समारोह में चम्पा चक्र पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही ग्राम चंद्रहिया में आयोजित मुफ्त चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर की जानकारी सिविल सर्जन से ली एवं ग्रामीणों से बातकर ग्राम विकास के लिए आगे की रूपरेखा तय किया। उन्होंने कहा कि गांव में कई तरह की समस्या है। संपर्क सड़क को बेहतर किए जाने के साथ ही,शुद्ध पेयजल, शिक्षा व चिकित्सा के साथ कृषि सुविधाओं का विस्तार किया जाना जरूरी है। इन सब पर काम किया जाएगा ताकि गांव का समग्र विकास हो।

jamunia 2 jamuniya

गौरतलब है कि कृषि मंत्री ने इसके पहले जमुनिया पंचायत के तीन गांव खेरीमाल,खेरीजागीर और जमुनिया को गोद लिया था। इन गांवो की आबादी 12000 हजार है। जहां 68 फीसदी आबादी दलितों की है। राधामोहन सिंह का कहना है कि वे बिना भेदभाव के इस गांव का विकास कर रहे है।

किसानों की आमदनी बढ़ाने की योजनाओं के साथ ही पंचायत में साफ सफाई को लेकर कई काम किया जा रहा है। लोगों का जीवन कैसे बेहतर हो और रोजगार के साधन बढ़े इस दिशा में प्रयास किया गया है।

जमुनियां पंचायत प. चम्पारण जिला से 13 किलोमीटर दक्षिण, नौतन प्रखण्ड से 14 किलोमीटर पुरब मझौलिया चीनी मील से दक्षिण तथा अरेराज से 26 किलोमीटर उत्तर में अवस्थित हैं। यह पंचायत अनुसूचित जाति बहुल पंचायत हैं। यहाँ शिक्षा का स्तर निम्न हैं। यहाँ लोगों को खेती करने के लिए बहुत कम जमीन हैं। इसलिए यहाँ के लोगों का पलायन बाहर के लिए पंजाब,हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों के लिए ज्यादा होता हैं। इस पंचायत की अबादी 12000 हजार हैं। यहां के लोग खेतिहर मजदूर ज्यादा है। जो भी जमीन है वो उपजाउ है किसी तरह लोग अपना जीवन यापन चलाने का प्रयास करते हैं। यहाँ धान,गन्ना,गेहूँ तथा मक्का की खेती होती हैं। इस पंचायत को धनौती नदी दो भागों में बाँटती हैं। यहाँ पर नदी,तलाब, नलकूप, तथा नहर से सिचाई किया जाता हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here