अमितेश सिंह
गाजीपुर: कैग की रिपोर्ट है कि खिचड़ी खिलाने के बाद भी सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला तो बढ़ा है, लेकिन ये खिचड़ी बच्चों को स्कूल में रोके नहीं रख पा रही है। लेकिन इस दिशा में एक फरमान गाजीपुर के जिलाधिकारी का आया है। वो भी शिक्षक दिवस के मौके पर। जिलाधिकारी ने फर्जी दाखिले कर सरकारी धन का लूटपाट करने वाले जालसाजों पर नकेल कसने का फरमान सुनाया है।
जी हां,आईना दिखाया है जिलाधिकारी संजय खत्री ने कि कैसे सरकारी धन का लूटपाट मचा हुआ है। बच्चे का दाखिला सरकारी स्कूल में पढ़ाई कॉन्वेंट में। नतीजा, सरकारी खजानों को बड़ी चपत। खबर ये है कि शिक्षक दिवस के मौके पर बेहतर शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने फर्जी दाखिले कर सरकारी धन का लूटपाट करने वाले जालसाजों पर नकेल कसने का फरमान सुनाया है। आज के मौजूदा समय मे सरकार शिक्षा के स्तर को बढाने के लिये जहां लाखो करोडो रूपया पानी की तरह बहा रहा है। वही स्कुल के शिक्षक फर्जी छात्रो का एडमिशन कर उसके मनसुबो पर पानी फेर उस रकम को खुद हडपने का काम कर रहे है। जिलाधिकारी ने आज एक कार्यक्रम के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा मे गुणवत्ता लाने के लिए कडे निर्देश देकर स्कूल की दशा सुधारने की ओर कदम बढाया है। उन्होने आज शिक्षको को कई तरह के टिप्स दिये। जिसमे उन्होने सभी बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों मे छात्र संख्या बढाने के नाम पर दूसरे स्कूलों मे पढने वाले छात्रो का नाम लिख उनके नामो पर सरकारी धन का बंदरबांट करने वाले शिक्षको को कडे निर्देश देते हुए कहां की ऐसे छात्रो का नाम तत्काल काट उन्हे बाहर का रास्ता दिखाया जाय। हमारा उद्देश्य छात्र बढाना है ना की उनकी रजिस्टरो मे संख्या। साथ ही ऐसे छात्रो के नाम पर जो भी सुविधा दिया गया है उसकी वसूली भी किया जाय। जरूरत पडी तो आर0सी काट उनकी सम्पत्ति को भी कुर्क किया जाय। वही उन्होने पिछले दिनो अपने निरिक्षण के दौरान बहुत सारे शिक्षकों के अनुपस्थित पाये जाने पर कारवाई किया था। उन्हे एक मौका सुधरने का दिया और कहां की जो वापस आकर अपना आचरण सुधार ले उनका स्वागत है। और उसके बाद भी जो नही आता है उसका हमे लिस्ट दिया जाय उन्हे हम बर्खास्त करेंगे। सरकार उन्हे वेतन पढाने के लिये देता है ना की स्कूलों से गायब रहने के लिये।
चपत लगाने वालों पर कार्रवाई
सरकारी विद्यालयो की कारगुजारी किसी से भी छिपी नही है की किस तरह से विभाग के शिक्षक अपनी नौकरी बचाये रखने और सरकार से छात्रो के नाम पर मिलने वाली सुविधा को हजम करने के लिए फर्जी छात्रो का एडमिशन अपने यहां करते है और उनके नाम और छात्र संख्या के आधार पर मिड डे मिल का राशन,किताब,ड्रेस सहित अन्य कई सुविधाओ का बंदरबाट करते है। ऐसे छात्रो को जिलाधिकारी ने आज तत्काल नाम काटने के साथ ही उनके खिलाफ आर0सी0जारी कर ली गई सुविधाओ को वसूलने का निर्देश दिया साथ ही ऐसे शिक्षक जो नियुक्ति लेने के बाद स्कूलों नही आते है उन्हे बर्खास्त करने के लिये विभाग से लिस्ट मांगा।
शिक्षक व पूर्व शिक्षकों का सम्मान
जनपद मे आज शिक्षा विभाग की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षको को सम्मानित करने के लिये एक कार्य क्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जनपद के सभी शिक्षक, भूतपूर्व शिक्षक के साथ ही सभी शिक्षाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रहे। आज के कार्यक्रम मे बेहतर प्रदर्शन करने वाने कई दर्जन शिक्षको को शिक्षक श्री के सम्मान से जिलाधिकारी ने नवाजा। तो दूसरी ओर विभाग मे लांच किये गये एप नई दिशा मे बेहतर परर्फामेन्स देने वाले विद्यालयो को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला अफजाई किया गया। नई दिशा मे स्कूलो मे चल रहे क्रिया कलाप मे बेहतर प्रदर्शन करने वाला स्कूल सर्वाधिक अंक 56 लाकर जिला मे पहला स्थाना पाया। वही जिन विद्यालयो को यह सम्मान नही मिल पाया उनके लिये उनके अगले परफार्मेर्न्स पर अगले महीने इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया जायेगा।



