पटना पहुंचा शहीद रामबाबू सिंह का पार्थिव शरीर, तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

0
155
वर्षा वर्मा

 

 

India-Pakistan War:  पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले में शहीद हुए बिहार के सीवान जिले के वीर सपूत रामबाबू प्रसाद (27) का पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचा। राज्य भर में शोक की लहर दौड़ गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर तैनात जवान रामबाबू प्रसाद 12 मई को पाकिस्तानी ड्रोन अटैक में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे उनकी जान चली गई। वे देश की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।

 

 

 

 

 

दिसंबर में हुई थी रामबाबू की शादी
शहीद रामबाबू का घर सीवान जिले के गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के वसिलपुर गांव में है। उनके पिता स्वर्गीय रामविचार सिंह बड़हरिया प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया थे। रामबाबू की शादी हाल ही में, 14 दिसंबर 2024 को हुई थी। अप्रैल में वे छुट्टी पर सीवान आए थे और वहां से वापस ड्यूटी पर लौटे थे। उनका ट्रांसफर उदयपुर हो गया था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उन्हें फिलहाल जम्मू-कश्मीर में ही ड्यूटी पर रोक लिया गया था।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

क्या यूपी को मिलेगी पहली महिला DGP, दौड़ में कई दिग्गज IPS अधिकारी

 

 

तेजस्वी यादव ने की उनके भाई से बातचीत
शहीद का पार्थिव शरीर अब उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शहीद के भाई अखिलेश सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत कर संवेदना जताई और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। रामबाबू की शहादत ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे बिहार को गर्व और शोक से भर दिया है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here