बंपर पैदावार देगी करेले की ये किस्म, सस्ते में यहां से खरीदें ऑनलाइन बीज

0
109
वर्षा वर्मा

 

 

bitter gourd:  किसान फसलों की खेती के अलावा सब्जियों की खेती करके अपनी कमाई को आसानी से बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी सब्जियों की खेती करने की सोच रहे हैं तो इस महीने करेले की खेती कर सकते हैं। करेले की खेती लगभग भारत के सभी राज्यों में बड़े पैमाने पर की जाती है। वहीं, करेले में कई प्रकार के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। जिस वजह से मार्केट में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। करेले की खेती की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें लागत के मुकाबले कमाई अधिक होती है। ऐसे में अगर आप करेले की खेती करना चाहते हैं तो आप इसकी “हिरकानी” किस्म की खेती कर सकते हैं।

 

 

 

 

यहां से खरीदें करेले का बीज
किसान आज कल पारंपरिक फसलों को छोड़ नकदी फसलों की खेती बड़े पैमाने पर करने लगे हैं। वहीं, मौजूदा समय में पूरे साल करेले की मांग बाजारों में बनी रहती है। इसलिए किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती कर सकते हैं। ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन करेले का बीज बेच रहा है। इस बीज को आप इस वेबसाइट के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर बंपर कमाई कर सकते हैं। साथ ही इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर भी मंगवा सकते हैं।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

धैर्य रखें, स्वाद पाएं असली! जून में ही खाएं बिहार का शुद्ध जर्दालु आम – बचें कार्बाइड वाले नुकसान से

 

 

हिरकानी किस्म की खासियत
हिरकानी करेले की एक खास किस्म है। इस किस्म की खेती उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में की जाती है। इस किस्म की खेती फरवरी से जून तक की जा सकती है। इस किस्म के फलों में गूदा अधिक होता है। साथ ही इस किस्म के पौधों की लंबाई लगभग 1.20 मीटर और प्रत्येक फल लगभग 155 ग्राम के होते हैं। इस किस्म से प्रति एकड़ औसतन 140 हेक्टेयर प्रति क्विंटल तक उपज प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, करेले का बीज आपको बाजार की कीमतों से सस्ता मिलेगा। बात करें करेले के बीज की कीमत की तो इसका 10 ग्राम का पैकेट फिलहाल 43 फीसदी छूट के साथ 31 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा। इसे खरीद कर आप आसानी से करेले की खेती कर सकते हैं।

 

 

 

 

ऐसे करें करेले की खेती
करेले की बुवाई के लिए सबसे उचित समय जायद सीजन को माना जाता है। वहीं, खेत की तैयारी करते समय खेत में गोबर की खाद डालने के बाद कल्टीवेटर से अच्छी तरीके से जुताई करके मिट्टी को भुरभुरा बनाते हुए उसमें पाटा लगा कर समतल कर लें। बुवाई से पहले खेत में नालियां बना लें और इस चीज का विशेष ध्यान रखें कि खेत में जलभराव की स्थिति ना बने। फिर दोनों तरफ बनाई नाली में बीज की बुवाई करें। इसके अलावा किसान इन दिनों खेत में जाल बनाकर भी करेले की खेती कर सकते हैं। इससे किसानों को करेले की खेती में अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा किसान बगीचे में मचान विधि से भी इसकी खेती कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here