भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कई समाजसेवी हुए एकजुट

0
186

संतोष कुमार सिंह

नई दिल्ली। भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में समाज के सभी जागरूक लोगों की भागीदारी हो, इस विषय पर आज दोपहर, पूर्व राज्य सभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी के दिल्ली निवास पर स्वयंसेवी संस्थाओं के अध्यक्षों की एक लम्बी बैठक हुई। श्री आर के सिन्हा जी की अध्यक्षता में बैठक की शुरुआत हुई, और पूर्व आईएएस अधिकारी, एवं गव्यपंच विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कमल टावरी जी ने बैठक का संचालन किया। गाय, मिलेट्स, जैविक खेती, किसानी, शिक्षा, स्वरोजगार, पर्यावरण, स्पोर्ट्स आदि विषयों पर काम कर रहे समाज सेवी संस्थाओं से जुड़े लोगो ने इस बैठक में भाग लिया। दिल्ली, एनसीआर, फरुकाबाद, चेन्नई, उत्तराखंड, राजस्थान और भी कई जगहों से लोग आए थे।

मुख्य अतिथियों में स्वामी चंद्रपाणी जी, अवसर ट्रस्ट के सी. ई. ओ. अनुरंजन श्रीवास्तव, आद्या आर्गेनिक की निदेशक श्रीमती रत्ना सिन्हा, एस. डी. विजयन, राकेश सिन्हा, अजित कुमार, श्रीमती चंद्रकांता जी, भोपाल सिंह चौधरी, साकेत मणि, डॉ. कमल सक्सेना, नवनीत चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
असरकारी परन्तु असरकारी योजनाओं को बनाने पर जोर दिया गया। जो असरदार हो और समाज को लाभ पहुंचायें। हर काम के एक्सपर्ट को एक प्लेटफार्म पर लाने की बात से शुरुआत हुई, और अवसर ट्रस्ट को इस काम की जिम्मेवारी दी गई। अवसर ट्रस्ट जल्द ही इन सभी एक्सपर्ट्स को लेकर जल्द हीं एक साप्ताहिक ऑनलाइन कार्यक्रम “नेतृत्वशाला” शुरू करने जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here