मीनाक्षी पाल
अक्सर लोगों को आपने कहते हुए सुना होगा कि ज्यादा देर बैठने से उनकी पीठ में दर्द होने लगता है। अधिकतर लोग इसे अनदेखा कर देते है जो कई मामलों में कैंसर का संकते भी हो सकता है। कैंसर एक ऐसी बीमारी हैं जिसका नाम सुनते ही लोग घबरा जाते है। यह बीमारी शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। लेकिन हड्डियों का कैंसर एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर होता है। यह बहुत कम देखने को मिलता है। लेकिन सभी कैंसर की तरह इसके बारे में जल्दी पता लगाना बेहद जरूरी होता है। हड्डियों में लगातार दर्द, सूजन, मामूली चोट से फैक्चर होना और जोड़ों में दर्द रहना हड्डी के कैंसर के सबसे आम लक्षण है। पल मॉल मेडिकल के डायरेक्टर और जनरल फिजिशियन डॉ. चुन टैंग का कहना है, ‘पीठ दर्द विशेषकर निचले हिस्से में दर्द हड्डियों के कैंसर का बहुत आम लक्षण है। अगर यह दर्द लगातार बना रहता है या अन्य संबंधित कारकों से जुड़ा हुआ है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉ. टैंग ने पीठ दर्द के मरीजों में तीन ऐसे संकेत बताए हैं जो कैंसर का कारण हो सकते हैं। यदि आपको पीठ दर्द लगातार बना हुआ है, दवा काम नहीं कर रही है और आपको ये संकेत नजर आते हैं तो आपको तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
रीढ़ की हड्डी में दर्द
डॉ. टैंग का कहना है, ‘अगर किसी को हड्डी का कैंसर है और उसे कमर दर्द हो रहा है तो वह दर्द रीढ़ की हड्डी के पास में किसी विशेष स्थान पर होगा या फिर आसपास के एरिया में ही होगी। यह दर्द काफी तेज हो सकता है और लगातार रहने से आपके रोजाना के काम बाधित हो सकते हैं।
रात में दर्द होना
डॉ. टैंग का कहना है, ‘हड्डी के कैंसर का दर्द रात में या फिर फिजिकल एक्टिविटी कम होने पर अधिक परेशान करता है। यदि आप देखते हैं कि आपकी पीठ का दर्द रात में तेज हो रहा है और आपको को कोई चोट भी नहीं लगी हैं तो यह चिंता का विषय हो सकता है।
हड्डियों के पास गांठ बनना
डॉ टैंग बताते है कि दर्द के अलावा किसी को हड्डी में सूजन या हड्डी के पास कोई गांठ दिखाई देती है तो वह ट्यूमर का संकेत हो सकती है। यदि आपके परिवार में पहले से किसी को कैंसर था तो आपको कैंसर होने का खतरा अधिक होता है। हड्डी का कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है। यदि आपको या आपके बच्चे को लगातार पीठ दर्द है तो डॉक्टर से परामर्श लें।


