किसानों की कर्ज माफी कर मनोहर लाल ने अन्नदाता को दी बड़ी राहत

0
379
  • मनोहर लाल ने आज बजट पेश किया और कहा मैने हल चलाई है और मैं भी किसान हूं, मैं दर्द समझता हूं।

  • पांच लाख से ज्यादा किसानों के कर्ज की ब्याज और पेनल्टी माफ:मनोहर लाल

चंडीगढ़: एक तरफ हरियाणा पंजाब के किसान बोर्डर पर बैठे हुए हैं। आंदोलन रत हैं और बार-बार मनोहर सरकार पर किसानों के साथ ज्यादती आरोपी लगाते रहे हैं। लेकिन इस बीच प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने आज बजट पेश किया और कहा मैने हल चलाई है और मैं भी किसान हूं, मैं दर्द समझता हूं। स्वाभाविक है कि जो मर्ज समझता है वो ईलाज भी जानता है और मर्ज यदि पकड़ में आ जाये तो ईलाज आसान हो जाता है।

 

 

 

आंदोलन रत किसान संगठनों का बार-बार ये दावा रहा है कि किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और इसी मर्ज का ईलाज करते हुए मनोहर लाल ने ऐसा फैसला लिया कि जड़ से ही बीमारी खत्म हो जाये। एक तरफ वे लगातार किसान हितैषी योजनाओं के जरिए किसानों को राहत देने का प्रयास करते रहे हैं वहीं दूसरी ओर आज के बजट में किसानों के ब्याज के कर्ज माफी समेत कई घोषणाएं कीं।

 

किसानों के कर्ज की ब्याज पेनल्टी माफ

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के किसानों को तोहफा देते हुए घोषणा की कि पांच लाख से ज्यादा किसानों के कर्ज की ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान 30 सितंबर, 2023 तक का कर्ज 31 मई 2024 तक जमा कराते हैं उनका ब्याज और पेनेल्टी माफ होगा।

ये भी पढ़ें…

हरियाणा सरकार की वन मित्र योजना…खोदो गड्ढा, लगाओ पेड़, पाओ रोजगार

बंद होगा आबियाना

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि फसलों के लिए किसानों को पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। अन्नदाताओं को राहत देने के समाधान के रूप में 1 अप्रैल, 2024 से आबियाना बंद कर किया जाएगा। इस कार्य से 4299 गांवों को लगभग 140 करोड़ रुपये का एकमुश्त फायदा होने के साथ-साथ 54 करोड़ रुपये की सालाना राहत मिलेगी।

 

‘मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल’ से जुड़े दस लाख किसान

बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल’ पर हर सीजन में लगभग दस लाख किसान अपनी फसल का विवरण उपलब्ध करवाते हैं, जिससे सरकार को बाजार अवरोध के लिए रणनीति बनाने के लिए आवश्यक जानकारी मिलती है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने खरीफ और रबी सीजन-2023 में 29,876 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खातों में जमा किया है। भावांतर सहायता की 178 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में डाली गई है।
जाहिर है कर्ज माफी का मनोहर लाल का ये फैसला किसानों के लिए काफी राहत भरा है और इस तरह से मनोहर लाल ने उनकी बड़े समस्या का समाधान पेश किया है बाकी के राज्यों के लिए ये नजीर साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here