सभी सीटों पर कमल खिलाने की चाह,जेजेपी से गठबंधन की नहीं निकली राह

0
354

चंडीगढ़: हरियाणा में भले ही भाजपा और जेजेपी की मिली जुली सरकार चल रही हो लेकिन कहा ये जा रहा है कि भाजपा ने हरियाणा में लोकसभा की सभी दस सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ना तय किया है। हालाकि इस बाबत अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन पार्टी के नजदीकी सूत्र बताते हैं नई दिल्ली हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में इस बात पर सहमती बन गई ​है कि विगत चुनाव की तरह ही इस बार भी भाजपा लोकसभा की सभी 10 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

जेजेपी से गठबंधन..फिर भी अकेले लड़ने पर हुआ मंथन

पार्टी नेताओं ने न सिर्फ सैद्धांतिक रूप से अकेले चुनाव लड़ने पर सहमती बनाई है ​बल्कि हरियाणा प्रदेश चुनाव समिति ने सभी 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए पैनल भी गठित कर दिया है। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र के लिए प्रदेश की जनता से सुझाव मांगे हैं। आम जन के लिए एक मोबाइल नंबर 9090902024 भी जारी किया, जिस पर आम लोग भी सुझाव दे सकेंगे।

ये भी पढ़ें…

 

किसानों की कर्ज माफी कर मनोहर लाल ने अन्नदाता को दी बड़ी राहत

क्या है मौजूदा स्थिती
हरियाणा में भाजपा की जेजेपी के साथ राज्य में सरकार चल रही है। समय—समय पर गंठबंधन सरकार के हिचकोले लेने की खबरें आई लेकिन बावजूद इसके गठबंधन बना रहा है। हालाकि अब भाजपा ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने से किनारा कर लिया है। मौजूदा स्थिती ये हैं कि हरियाणा में मौजूदा समय में लोकसभा की दस सीटें हैं और बीते लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने दस की दस सीटों पर कब्जा किया था।

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा

मौजूदा वक्त में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से रतन लाल कटारिया भाजपा के सांसद हैं। कुरुक्षेत्र से भाजपा के नयाब सिंह सैनी संसद के सदस्य हैं। सिरसा से भाजपाकी सुनीता दुग्गल सांसद हैं। हिसार से भाजपा के बृजेंद्र सिंह, करनाल से भाजपा के संजय भाटिया, सोनीपत से भाजपा के रमेश चंद्र कौशिक सांसद हैं। वहीं, रोहतक से अरविंद कुमार शर्मा भाजपा सांसद हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ से धरमबीर सिंह, गुड़गांव से राव इंदरजीत सिंह और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर भाजपा सांसद हैं।

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जेजेपी का अगला कदम क्या होगा? क्या दुष्यंत चौटाला की राहें जुदा होंगे। हाल के दिनों में जेजेपी ने भी कहा है कि वह सभी 10 सीटों पर तैयारी कर रही है।

हाल ही में गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर दुष्यंत चौटाल ने कहा कि हम एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के एक मजबूत भागीदार हैं और राज्य में एक स्थिर सरकार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

साथ ही उन्होंने कहा था कि वो (भाजपा ) भी लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और हमलोग भी इसकी तैयारी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि वो सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपनी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को जननायक जनता पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक होगी। पार्टी के अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला जो भी आदेश देंगे उस पर सभी कार्यकर्ता निर्देशानुसार काम करेंगे।

ऐसे में देखा जाना होगा पार्टी का अकेले लड़ने का यह फैसला गठबंधन क्या असर डालता है या आगामी चुनाव में पार्टी के इस फैसले के साथ हरियाणा की जनता खड़ी होती है या नुकसान उठाना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here