माही का देशी अंदाज, धोनी ने चलाई ट्रैक्टर, बगीचे से तोड़ी स्ट्रॉबेरी

0
158

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी अपने बाइक और कारों के प्यार के लिए जाने जाते हैं चाहे विंटेज हो या हाई टेक्निक। इस बार उन्होंने अपने खेत के खेतों पर ट्रैक्टर चलाकर अपने फैंस का ध्यान खींचा है। पूर्व भारतीय धोनी ने दो साल के बाद इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया है। स्ट्रॉबेरी तोड़ते हुए नजर आएं माही
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो अपने खेतों में ट्रैक्टर चलाते हुए और जुताई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान माही अपने बागीचे से स्ट्रॉबेरी भी तोड़ते हुए दिखें। उन्होंने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, कुछ नया सीखकर अच्छा लगा लेकिन, काम खत्म करने में बहुत लंबा समय लगा।


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में जमकर अपने जलवे बिखेरेँ। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी,विकेटकीपिंग और शानदार कप्तानी से टीम को टी20 वर्ल्ड कप और वनडे विश्व कप जिताया। उनके चैंपियन ट्रॉफी समेत आईसीसी की तीनी ट्रॉफी अपने नाम की हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी फैंस का उनके प्रति क्रेज कम नहीं हुआ है। मैदान के बाहर भी जब माही नजर आते हैं तो उनके काफी पसंद किया जाता है।
जडेजा ने लिया माही से मजे
धोनी के इस वीडियो को टीम इंडिया के आॅलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने मजाकिया अंदाज में ईमोजी के साथ लिखा ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं है। धोनी और रविंद्र जडेजा के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इस बार भी थलाइवा आईपीएल में धमाल मचाने के तैयार हैं। उन्होंने 2021 में सीएसके को खिताब जिताया था। वहीं पिछले साल टीम का प्रदर्शन अच्छा नही रहा। इस बार भी सीएसके की टीम और फैंस को अपने माही से उनकी जादुई कप्तानी और बल्लेबाजी की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here