पंचकूला। हरियाणा में आपातकालीन स्थिति के लिए अब से नागरिकों को 112 नंबर डायल करना होगा। यह नई हेल्पलाइन 100 (पुलिस), 101 (फायर), और 108 (एम्बुलेंस) जैसी सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाओं के लिए काम करेगी। यह एकीकृत प्रणाली चौबीसों घंटे कार्य करेगी और 13 जुलाई, 2021 को सुबह 8:00 बजे से चालू हो जाएगी। हरियाणावासियों को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज पंचकूला में हरियाणा 112- आपातकालीन त्वरित सहायता प्रणाली को लॉन्च किया। इस मौक पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज और विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इस प्रणाली के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब हरियाणा पुलिस केवल एक कॉल की दूरी पर होगी। कल से किसी भी व्यक्ति को संकट की स्थिति में केवल 112 नंबर पर कॉल करने की आवश्यकता होगी और 15 से 20 मिनट में उस व्यक्ति तक तुरंत पुलिस की मदद पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि नई आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) हरियाणा के नागरिकों को चौबीसों घंटे पुलिस सहायता से सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है।
और बढ़ाए जाएंगे डायल 112 के वाहन
बैठक में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि डायल 112 सवा- डेढ़ साल के करीब शुरू हुआ था और इसका सफल तरीके से पूरे प्रदेश में सेवा दी गई है और इसकी सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग से भी सदस्य यहां डायल 112 में आए थे, ऐसे सेंटर दूसरे प्रदेशों में भी खुलने चाहिए। आज मैंने दोबारा से डायल 112 की वर्किंग देखी और डायल 112 में वाहनों की अच्छी संख्या दी गई है और जरूरत पड़ने पर और बढ़ाए जाएंगे।
सीएम मनोहर लाले ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि बहुत कम समय में डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंचती है। इसके अलावा पुलिस के कार्य की जानकारी भी ली है। ड्रग तस्कर, गौ तस्कर के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस के द्वारा किए जाने वाले एक्शन प्लेनों की जानकारी ली गई है। 3 और 4 महीने में फिर से रिव्यू किया जाएगा।
वहीं, यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एलजी द्वारा हरियाणा और दिल्ली सरकार को पत्र लिखे जाने पर कहा कि प्रदूषण एक ऐसा विषय है। जिसकी कोई सीमा नहीं होती और मिलकर इसका प्रयास करना होगा। हरियाणा, दिल्ली ,पंजाब की समय-समय पर बैठक होती है। एलजी दिल्ली से पहले भी हमारी बात हुई है और सांझा बैठक पहले भी होती रही है और आगे भी की जाएंगी।
