नयी दिल्ली: आज हम नारी सौंदर्य से जुड़े उन पहलुओं पर चर्चा करेंगे जिन्हें चेहरे के सौदर्य के आगे शरीर के कुछ जरूरी हिस्सों को मसलन गर्दन, कोहनी, घुटने और पैर को आमतौर पर नजर अंदाज किया जाता रहा है। इसलिए आज हम महिलाओं की उन कॉमन परेशानी का हल लेकर आए हैं, जिसकी वजह से कई बार कई महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
महिलाएं वैसे अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाती हैं। चेहरे को खूबसूरत और गोरा बनाने के लिए वह बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन अपनी गर्दन और बॉडी के अन्य पार्ट्स को हमेशा नजरअंदाज कर देती हैं। सिर्फ चेहरा गोरा हो और गर्दन, बगल और स्किन काली, तो खूबसूरती खराब हो जाती है, इसीलिए हमेशा चेहरे के साथ-साथ त्वचा को भी खूबसूरत और साफ रखना बहुत जरूरी होता है।
हमारे पास कई महिलायें एवं लड़कियां यह समस्या लेकर सामने आती हैं कि उनकी गर्दन, कोहनी, घुटने और पैर क्यों है काले दिखते हैं। आज के जमाने में तो नहीं लेकिन कुछ दशक पहले तक गांव की बड़ी—बूढ़ी महिलायें जब शादी के लिए कोई लड़की देखने जातीं तो लड़की की पैर देखकर ही गांव की बड़ी बूढ़ी यह बता देती थी की बहू कैसी होगी। जिन लड़कियों के पैर सुंदर साफ एवं कोमल हुआ करते थे, तो उनका मानना होता था कि काफी साफ-सफाई पसंद एवं संस्कारी बहू होगी। इतना ही नहीं कन्या के सुंदर पैर—सुंदर हाथ को सुंदर भाग्य से भी जोड़ा जाता रहा है।
इसलिए आज की फैशन परस्त और सौंदर्य के प्रति जागरूक महिलाओं और लड़कियों को यह बताना जरूरी है कि जितना वे अपने चेहरे एवं बालों पर ध्यान देती हैं उतना ही प्रत्येक महिला के लिए यह भी जरूरी है कि वे अपनी गर्दन, हाथ—पैर की सुंदरता पर ध्यान अवश्य दें। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और चाहने वाले आपकी सराहना भी करेंगे।
क्या कहती हैं महिलायें
इस बाबत कई महिलाओं,युवतियों व लड़कियों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि वे सिर्फ अपने चेहरे व बाल का ही ध्यान रखती हैं, इसके साथ वे अपने गर्दन, पैर आदी का भी ध्यान रखती हैं बावजूद इसके गर्दन काली रहती है,पांव कोमल नहीं दिखते और दाग धब्बे दिखते हैं।

क्या है कारण
ऐसी महिलाओं व लड़कियों को यह समझना जरूरी है कि गर्दन काला पड़ने के कई कारण हो सकते हैं। जी हां धूल-मिट्टी और अच्छे से देखभाल ना करने के कारण गर्दन, बगल और कोहनी काली पड़नी शुरू हो जाती है। जो देखने में बहुत गंदी लगती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी गर्दन, बगल, कोहनी की अच्छे से सफाई करनी होगी क्योंकि कई बार अच्छी तरह सफाई न होने की वजह से ही त्वचा काली हो जाती है इसीलिए गर्दन, बगल, कोहनी को साफ रखने की कोशिश करें। इसके साथ ही वजन बढ़ना, बार-बार पसीना आना,पसीने वाली जगह पर रगड़ देना आदी। इसके साथ ही कई बार हार्मोन के असंतुलन के कारण भी गर्दन काफी काली और भद्दी दिखने लगती है। वहां की त्वचा काफी मोटी दिखने लगती है। जो कई बार उनके लिए शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। कई महिलायें तो उस जगह को काफी रगड़ देती हैं उन्हें लगता है कि रगड़ने से साफ हो जाएगा पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है आप जितना रगड़ लेंगे त्वचा और भी काली एवं चोटिल हो जाए।गी इसलिए इस बात का ध्यान रखें रगड़ना नहीं है।
क्या है उपाय
कहते हैं न कि समस्या है तो समाधान भी होगा। इसलिए आज आपको बहुत ही सरल एवं सटीक उपाय बताएंगे कि आप थोड़ा सा ध्यान रखेंगे तो आपका गर्दन की त्वचा चेहरे की तरह चमक उठेगा। सबसे पहले उन महिलाओं की बात जिन्हें पसीना काफी आता है, वैसी महिलाएं पसीना तो साफ करें पर उस स्थान को रगड़े नहीं। हल्का-हल्का डब करके पसीना पोछें। साथ ही आपको कोशिश करनी है कि वहां अच्छा सा टेलकम पाउडर लगाएं जिससे त्वचार गीला ना रहे। यदि गर्दन काली पड़ गई है तो उसे साफ और चमकदार बनाने के लिए कुछ उपाय करना होगा। इसके लिए कुछ घरेलू टिप्स हैं जिसका इस्तेमाल कर आप गर्दन, कोहनी एवं पैर भी साफ कर सकते हैं।

पहला टिप्स:
टैनिंग रिमूवल पैक बनाने के लिए हमें तीन वस्तुओं की आवश्यकता होगी।पहला सफेद कोलगेट या कोई भी ऐसा टूथ पेस्ट जो सफेद हो। कोलगेट में पीपरमेंट एवं ब्लीचिंग प्रॉपर्टी मौजूद होती है। सबसे पहले एक कांच की कटोरी थोड़ा कोलगेट लेंगे,इसमें आधा निबूं मिलाने के बाद, खाने में इस्तेमाल होने वाला आधा चम्मच सोडा मिला लेंगा। ध्यान रहे या तो आप बाजार से स्ट्रीमर ले लें या फिर एक बर्तन में गर्म पानी ले। उसमें एक रुमाल या छोटा तौलिया रख लें। फिर अपने गर्दन को इस से ढक दें अर्थात स्टीम दे गर्म उतना ही रखें जितना आप बर्दाश्त कर पाए। गुनगुने पानी से चार से पांच बार गर्दन, कोहनी व पैर पर स्टीम दें। इसके बाद काला पड़ गए त्वचा को तौलिए से अच्छे से साफ कर लें।
करें पेस्ट का इस्तेमाल
आपने जो पेस्ट तैयार किया है उसे काले पड़ गये त्वचा पर 20 से 25 मिनट रखें। फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें। ध्यान रहे आपको यह पैक 15 दिन में एक बार इस्तेमाल करना है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल कर आप पायेंगे कि काफी हद तक आपकी समस्या दूर हो जाएगी। पैक हटाने के बाद आपको वैसलीन या कोई कोल्ड क्रीम जरूर लगाना है।

सेसेंटिव त्वचा वाली महिलाओं के लिए टिप्स
कई बार सेंसेटिव त्वचा वाली महिलाओं की स्किन इस पैक के इस्तेमाल से लाल हो जाती है। ऐसी महिलाओं के लिए दूसरा टिप्स है कि आपको कांच की कटोरी में थोड़ा सा कोलगेट लेना तो है लेकिन इसमें कोलगेट की मात्रा कम ही रखनी है क्योंकि त्वचा सेंसेटिव है। अब इसमें एलोवेरा एवं थोड़ा सा मीठा सोडा मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। लगाने का तरीका पहले जैसा ही है। पहले स्टीम लें, फिर पैक का प्रयोग करें।
स्टीम लेने से फायदा
स्टीम लेने का फायदा यह है कि जो भी जगह काली हो गयी है एवं चमड़ी मोटी हो गई है। ऐसा करने से गंदगी फूल जाएगी रोम छिद्र खुल जाएगा जिससे आसानी से हम गंदगी को साफ कर पाएंगे।
तीसरा टिप्स
आपके लिए जो तीसरा टिप्स है वो हर प्रकार की त्वचा पर आप आराम से अप्लाई कर सकती हैं। आपने देखा होगा कि कई महिलाओं की कांख काफी काली पड़ जाती है और भद्दी दिखती है। वैसे तो यह काफी सेंसिटिव जगह है। तीसरे टिप्स का इस्तेमाल आप हर सेंसिटिव जगह पर कर सकती हैं। इसके लिए आप 3 बड़े आलू लें। उसकी मोटी मोटी छिलके उतार लें, अब इन छिलकों को दो गिलास पानी में डालकर उबाल लें। इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए अब इसे ठंडा कर ले एक स्प्रे बोतल में डालें और जहां जहां भी कालापन है स्प्रे करें, फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल आप एक दिन में दो बार कर सकती हैं। साथ ही साथ नियमित रूप से भी कर सकती हैं। पानी से साफ करके कोल्ड क्रीम जरूर लगायें। आप पाएंगे कि कुछ ही दिनों में आप की काली गर्दन, अंडर आर्म्स, कोहनी सब साफ दिखने लगा है और अगर आप लगातार इसका प्रयोग करती रहेंगे तो चमक भी आ जाएगी। आशा करती हूं आप सभी दिए गए टिप्स का प्रयोग कर रहे होंगे एवं लाभ भी उठा रहे होंगे आज के लिए बस इतना ही धन्यवाद आगे हम इसी प्रकार आपकी सुंदरता से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं का समाधान आपके पास लेकर आएंगे।

