वर्षा वर्मा
Maha Kumbh Special Trains: प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इस महाकुंभ को लेकर स्थानीय स्तर पर एक तरफ जहां तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, भारतीय रेलवे भी महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की लगातार घोषणा कर रहा है। इसी कड़ी में रेलवे द्वारा बिहार की राजधानी पटना और गया से प्रयागराज जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है। हम आपको इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल बता रहे हैं ताकि आपको सफर करने में आसानी हो। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर ये सुविधा दी जा रही है। दरअसल, गया और पटना से प्रयागराज के बीच पूर्व मध्य रेल द्वारा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों चलाया जाएगा।
ट्रेनों का डिटेल और शेड्यूल
गाड़ी सं. 03219 पटना-प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 और 28 फरवरी, 2025 को किया जाएगां। गाड़ी सं. 03220 प्रयागराज जंक्शन-पटना कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 और 28 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। गाड़ी सं. 03689 गया-प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 और 28 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। गाड़ी सं. 03690 प्रयागराज जंक्शन-गया कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 और 28 फरवरी, 2025 को किया जाएगा।
ये भी पढ़े…
खुले में मीट की बिक्री पर रोक, महाकुंभ की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश
13 जनवरी से है महाकुंभ
13 जनवरी से महाकुंभ 2025 शुरू हो जाएगा। इसका समापन 26 फरवरी को होगा। प्रयागराज में महाकुंभ की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। महाकुंभ को दुनिया भर का सबसे बड़ा मेला कहा जाता है। देशभर से लाखों श्रद्धालु महाकुंभ में शामिल होते हैं। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। एक तरफ जहां स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं।
चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें
वहीं, दूसरी तरफ भारतीय रेलवे भी महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे द्वारा महाकुंभ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। ताकि अगर आप महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाना चाहें तो आप सुविधाजनक तरीके से वहां तक पहुंच जाएं।

