खुले में मीट की बिक्री पर रोक, महाकुंभ की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

0
461

वर्षा वर्मा

Maha Kumbh 2025: जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में महाकुंभ की तैयारियों की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए कार्यों को 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने को कहा है। जिलाधिकारी ने ये भी कहा है कि कहीं भी खुले मीट की बिक्री न हो। इसका अनुपालन हर हाल में कराएं।

कुंभ में स्नान के बाद वाराणसी आते हैं श्रद्धालु
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित कुंभ में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी आते हैं। इसके लिए हमें सभी स्तरों पर अपनी तैयारियां मुकम्मल रखनी होंगी। परिवहन विभाग के सहयोग से सभी चिह्नित ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, व्हाइट स्ट्रिप मार्किंग करने, मोहनसराय सहित शहर के सभी प्रवेश मार्गों, रिंग रोड के साथ शहर के बाहर, अंदर दिशा सूचक लगाने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि हरहुआ, जगतपुर, लहरतारा सभी जगहों पर सुविधा के अनुसार स्थलों को चिह्नित करते हुए अस्थायी बस स्टैंड बनाएं। इससे शहर में अनावश्यक जाम नहीं लगने पाएगा। शहर को प्लास्टिक फ्री करने के लिए एक सप्ताह तक लगातार जागरूकता अभियान चलाएं।

ये भी पढ़े…

महाकुंभ मेले ​की तैयारियां देखने पहुंचे पीएम, प्रयागराज में लिखा जा रहा है नया इतिहास

डीएम के निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि दिशासूचक बोर्ड लगाएं, गलियों में गंदगी न हो, शहर में नियमित साफ सफाई होनी चाहिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को होटलों, दुकानों, ठेलों आदि पर संचालित खाद्य सामग्रियों की गहन चेकिंग करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी। किसी श्रद्धालु की धार्मिक भावना आहत न हो इसका भी ख्याल रखें। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि जर्जर तारों को चेंज करने और ट्रांसफॉर्मर खंबे को प्लास्टिक से ढंके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here