आरोपी संजय रॉय पर सीबीआई का शिकंजा… 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

0
214

अक्षत सरोत्री

कोलकाता: आरजी कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले के आरोपी संजय रॉय की मुश्किलें बढ़ने लगी है। सीबीआई ने मामले की जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को एक विशेष अदालत ने संजय रॉय को झटका देते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई की रॉय से पूछताछ के बाद कई खुलासे हुए हैं। साइको रिपोर्ट में बताया गया है कि संजय रॉय किसी वहशी से कम नहीं है।

साइको रिपोर्ट में सामने आया कि संजय राय एक पशु प्रवृत्ति वाला व्यक्ति है और यौन विकृत भी है, जबकि देखने में वह एक साधारण व्यक्ति लगता है। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि अपराध स्थल पर संजय राय की मौजूदगी की पुष्टि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से हुई है, लेकिन वे डीएनए परीक्षणों के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

हत्याकांड से पहले शराब पीकर पोर्न देखे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जांच में यह भी बात सामने आई है कि संजय रॉय ने रेडलाइट एरिया में शराब पीने के दौरान पोर्न क्‍लिप देखे थे। इतना ही नहीं, अस्‍पताल पहुंचने के बाद भी संजय रॉय ने अश्‍लील वीडियो देखे और फिर शराब पीकर रेप और हत्या जैसा अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया।

बता दें कि, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को 31 वर्षीय पीजी ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए और डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल तक का एलान कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here