
नई दिल्ली: हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट के बाद फिर से बीजेपी कांग्रेस आमने सामने आ गई हैं। कहीं ना कहीं अडानी के बहाने कांग्रेस के निशाने पर पीएम मोदी हैं। इसी कड़ी में इस बार बीजेपी सांसद कंगना रणौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
बीजेपी रविशंकर प्रसाद के बाद अब मंडी से सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी को घेरा और कहा कि राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वे कटु, जहरीले और विध्वंसक हैं।
मंडी सांसद ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वे कटु, जहरीले और विध्वंसक हैं। उनका एजेंडा है कि अगर वे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो इस देश को नष्ट कर सकते हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमारे शेयर बाजार को लक्षित करती है जिसका राहुल गांधी ने समर्थन किया था और वह रिपोर्ट एक बेकार साबित हुई।
अपनी पोस्ट में कंगना रनौत ने लिखा कि, ‘वह इस देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। श्रीमान गांधी आप पूरी जिंदगी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहिए और जिस तरह आप अभी पीड़ा में हैं, उसी तरह आप इस देश के लोगों का राष्ट्रवाद, गर्व और गौरव को देखकर दुखी होते रहेंगे। यहां की जनता कभी आपको अपना नेता नहीं बनाएगी। आप एक कलंक हैं।
