
हैदराबाद; आज हर किसान गरीबी से परेशान है और किसान खेती करने के लिए कर्ज तो लेता है लेकिन अच्छी उपज न होने से किसान उसको भरने में असमर्थ होता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस किसान के साथ भी दरअसल हम बात कर रहे है।
तेलंगाना के नलगोंडा गांव में रहने वाले किसान की जिसने 6 बोरवेल लगवाए लेकिन एक से भी नहीं निकला पानी, किसान ने बोरवेल लगवाने के लिए लिया था ।10 लाख का कर्ज पर जब उसने देखा की कर्ज ज्यादा ही बढ़ गया है तो बढ़ते कर्ज के चलते कथित तौर पर अपनी जान दे दी।
9 एकड़ जमीन पर फसल की सिंचाई के लिए किसान ने 6 बोरवेल लगावे थे, लेकिन बोरवेल पानी नहीं दे सके। इससे किसान पर कर्ज चढ़ गया था। 40 वर्षीय किसान ने कर्ज के चलते कथित तौर पर अपनी जान ले ली। कर्ज चुकाने को लेकर परेशान किसान ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले किसान को अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई।
बागीचों का मालिक था किसान
हाल ही में किसान जटावत कृष्ण ने अपने मीठे नींबू (मौसम्बी) के बाग की सिंचाई के लिए 6 बोरवेल के लिए खुदाई करवाई थी लेकिन, किसी से भी पानी नहीं मिल सका। इसके चलते सिंचाई की व्यवस्था नहीं हो पाने पर मौसम्बी का बाग सूख गया। इस सबके लिए किसान के ऊपर लगभग 10 लाख का कर्ज हो गया कर्ज कैसे चुकाया जाए इसको लेकर परेशान किसान जटावत कृष्ण ने कीटनाशक पी लिया।
सुसाइड मामलों ने बढ़ाई चिंता
कर्नाटक में किसानों की खुदकुशी को लेकर बीते माह जुलाई में आई रिपोर्ट के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। कर्नाटक में पिछले 15 महीनों के दौरान अलग-अलग जिलों में 1,182 किसानों ने आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह सूखा, फसल नुकसान और भारी कर्ज बताया गया है। जाहिर है सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद देश में अन्नदाता आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
