युद्धविराम के बाद IPL 2025 की धमाकेदार वापसी, आज के मैच में कोहली पर टिकी होंगी निगाहें

0
61
शाश्वत सिंह

 

 

 

नई दिल्ली:  भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव बढ़ने के कारण हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग का 2025 सीजन स्थगित कर दिया गया था।  भारत-पाकिस्तान युद्ध के कारण एक सप्ताह के विराम के बाद आईपीएल 2025 फिर से शुरू होने के लिए तैयार है। भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण आईपीएल 2025 को 9 मई को एक सप्ताह के लिए रोक दिया गया था। 8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच को एयर सायरन और क्षेत्र में ब्लैकआउट के कारण बीच में ही रद्द कर दिया गया था। जैसे ही स्थिति नियंत्रण में आई, BCCI ने शेष 17 मैचों के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की। यह 17 मई से फिर से शुरू होगा

 

 

 

आज 17 मई है और आज से IPL फिर से शुरू होगा, जिसमें RCB का मुकाबला KKR से बेंगलुरु में होगा। बचे हुए 13 लीग गेम (PBKS बनाम DC रीमैच सहित) 17 से 27 मई तक खेले जाएंगे और इसका समापन 3 जून को होगा।

 

 

ये भी पढ़े…

एक बार फिर कोरोना का कहर, वायरस की वापसी ने बढ़ाई वैश्विक चिंता

 

 

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के मैदान में उतरेंगे विराट
आज से फिर क्रिकेट फैंस विराट कोहली को मैदान पर देखने के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। बता दें कोहली हाल में हीं में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके है। आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जीत की उम्मीद करेगी और सुनिश्चित करेगी कि वे प्लेऑफ में जगह बना सकें।

 

 

 

 

आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि RCB इतनी दूर तक पहुंच पाएगी। नए कप्तान रजत पाटीदार के साथ, RCB ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ जगहों पर कुछ उतार-चढ़ाव आए, लेकिन फिर से मैदान पर उतरकर और शानदार फॉर्म में आकर, RCB ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here