
AAP Rebellion: दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी को शनिवार को तगड़ा झटका लगा है। 13 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं सभी पार्षदों ने इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी का ऐलान कर दिया। बागी गुट के नेताओं ने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाई।
इन पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पार्षदों में हेमनचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार और हिमानी जैन शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
यमुना में बढ़ता जहर: प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत, बदबू से जनजीवन बेहाल
दिल्ली चुनाव में आप को लगा था झटका
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगा था। आप को न केवल सत्ता से हाथ गंवाना पड़ा, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव में आप को 70 में से केवल 22 सीटें ही मिली, जबकि बीजेपी को 48 सीटों पर एकतरफा जीत मिली।

