एक बार फिर कोरोना का कहर, वायरस की वापसी ने बढ़ाई वैश्विक चिंता

0
64
शाश्वत सिंह

 

 

नई दिल्ली:  विश्व भर में साल 2020 में कोविद महामारी ने दस्तक दी थी जिससे पूरी दुनिया में उथल-पुथल मच गई थी। करोड़ो जान लेने वाली यह वायरस ने फिर से दस्तक दी है। दरअसल एशिया के कुछ हिस्सों में वायरस फिर से उभरता हुआ दिखाई दे रहा है। खबरों के अनुसार,हांगकांग और सिंगापुर में स्वास्थ्य अधिकारी चिंता जता रहे हैं क्योंकि इन प्रमुख शहरों में कोविड-19 संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है।

 

 

 

 

हांगकांग में कोरोना वायरस के केस में उछाल
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 3 मई को कोविड के कारण होने वाली मौतों सहित गंभीर मामलों की संख्या भी बढ़कर 31 हो गई, जो लगभग एक साल में सबसे अधिक है। हालांकि, लगभग सात मिलियन लोगों की आबादी वाले हांगकांग में कोविड के मामलों में यह उछाल पिछले दो वर्षों जितना अधिक नहीं है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स वायरस के तेज़ी से फैलने की ओर इशारा करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीवेज के पानी में पाए जाने वाले वायरल लोड में वृद्धि और कोविड के कारण चिकित्सा परामर्श और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि शामिल है।

 

कोविड अलर्ट पर सिंगापुर
सिंगापुर में भी कोविड अलर्ट है। सिंगापुर ने लगभग एक साल में कोविड मामलों में वृद्धि पर अपडेट साझा किया, जिसमें चिंताजनक संख्याएँ हैं। 3 मई तक, अनुमानित कोविड मामलों की संख्या पिछले सप्ताह की तुलना में 28% बढ़कर 14,200 हो गई।

 

 

 

ये भी पढ़े…

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ये खिलाड़ी बन सकता है भारतीय टेस्ट कप्तान?

 

 

 

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड मामलों में वृद्धि लोगों की प्रतिरक्षा में गिरावट के कारण हो सकती है। हालाँकि, इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि मौजूदा वेरिएंट महामारी के दौरान देखे गए वेरिएंट से अधिक गंभीर या फैलने योग्य हैं।

 

 

 

एशिया के दो सबसे बड़े वित्तीय केंद्रों, हांगकांग और सिंगापुर में कोविड मामलों में उछाल से पूरे विश्व में हलचल बढ़ गई है। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले लोगों को बूस्टर शॉट लेने की सलाह दी गई है। हांगकांग और सिंगापुर में जिस तरह से कोरोना फैल रहा है उससे एशिया के बाकी देश में भी कोरोना फैलने का चिंता बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here