Accelerate Action थीम के साथ आज मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जानें इस दिन का महत्व और इतिहास

0
242
वर्षा वर्मा

 

Women Day 2025: Accelerate Action: विश्वभर में प्रतिवर्ष 8 मार्च के दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2025) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिवस को विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित किया गया है। इस दिवस पर लोगों को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

 

Accelerate Action थीम के साथ मनाया जा रहा इस वर्ष का महिला दिवस
प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष के लिए थीम “Accelerate Action” तय की गई है।

 

महिला दिवस का इतिहास
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20 सदी (सन 1908) सदी की शुरुआत में महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने के लिए हुई थी। पहली बार अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में महिलाओं ने अपने लिए वोट देने का अधिकार एवं उचित वेतन के लिए मार्च निकाला था। इस मार्च के कुछ साल बाद पहले बार 19 मार्च 1911 में स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क जैसे देशों में पहले बार इस दिन को मनाया गया।

 

ये भी पढ़े…

आतिशी ने दिलाया याद, पूछा महिला दिवस पर ​महिलाओं के खाते में पैसे तो आयेंगे न!

 

संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को क्यों मान्यता?
रूस में 8 मार्च 1917 को महिलाओं में अपने हक के लिए हड़ताल की। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1975 में आधिकारिक तौर पर इसे 8 मार्च को मनाये जाने की मान्यता दी। इसके बाद से प्रतिवर्ष इसे 8 मार्च को ही सेलिब्रेट किया जाता है।

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का क्या है उद्देश्य?
इस दिन को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को याद कर लोगों तक पहुंचाना तथा लैंगिक समानता और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here