आतिशी ने दिलाया याद, पूछा महिला दिवस पर ​महिलाओं के खाते में पैसे तो आयेंगे न!

0
126
वर्षा वर्मा

 

 

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। आतिशी ने लिखा है कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 आएंगे। कल महिला दिवस है। अब सिर्फ एक दिन बाकी है। मुझे उम्मीद है 8 मार्च (महिला दिवस) के दिन महिलाओं के मोबाइल में 2500 रुपये उनके खाते में आने का मैसेज आ जाएगा।

 

 

आतिशी ने अपने पत्र में लिखा, ‘दिल्ली की लाखों माताओं-बहनों की ओर से आपको यह पत्र लिख रही हूं और आपको याद दिलाना चाहती हूं कि 31 जनवरी 2025 को बुधवार के दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने द्वारका में आयोजित रैली में दिल्ली की माताओं-बहनों से वादा किया था। कि भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ₹2500 प्रतिमाह देने की योजना पास होगी और महिला दिवस पर महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। इसलिए उन्होंने सभी महिलाओं को सलाह दी थी कि वे अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नंबर को जोड़ लें। ताकि जब उनके अकाउंट में पैसे आएंगे तो उनके फोन पर इसकी जानकारी मिल सके।’

 

 

उन्होंने आगे लिखा, ‘अब महिला दिवस में सिर्फ एक दिन बचा है। पूरी दिल्ली की महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वे उम्मीद लगाए बैठी हैं कि 8 मार्च से उनके अकाउंट में पहली किश्त आनी शुरू हो जाएगी। जैसा कि भाजपा ने वादा किया था। मुख्यमंत्री जी, दिल्ली की महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए तुरंत उनके खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएं। दिल्ली की हर महिला आपकी ओर देख रही है। उनकी उम्मीदें टूटनी नहीं चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि कल दिल्ली की हमारी माताओं-बहनों को उनके खातों में 2500 रुपए मिलने का मैसेज उनके मोबाइल पर जरुर आएगा।’

 

ये भी पढ़े…

मह‍िला दिवस विशेष… लखपति दीदियों के खाते में पहुंचेगा 450 करोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here