महंगाई की मार: चंडीगढ़ में टमाटर के भाव 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे

0
137

 

Vegetable Price Hike: जहां एक तरह त्योहारी सीजन है वहीं दूसरी ओर टमाटर ‘लाल’ हुआ जा रहा है। देश में जगह-जगह हो रही बारिश का असर यूं तो सभी सब्जियों पर पड़ रहा है। लेकिन टमाटर कुछ ज्यादा ही महंगा हो रहा है। और सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। दरअसल चंडीगढ़ सब्जी मंडी में टमाटर के खुदरा भाव 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए।

चंडीगढ़ के बाजारों में एक हफ्ते में टमाटर के दाम 40 रुपये प्रति किलो तक बढे़ हैं। वीरवार को चंडीगढ़ की सब्जी मंडी में टमाटर 70 से 75 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव में बिका। वहीं रिटेल में 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिका। टमाटर की आपूर्ति कम होने के चलते आए दिन दामों में बढ़ोतरी हो रही है। आम आदमी पहले ही महंगाई के बोझ से दबा पड़ा है। दूसरा कारण बेवजह बारिश का भी माना जा रहा है।

ये भी पढ़े…

इन राज्यों में फसल बुवाई का सही समय,धान-मक्के का करें पानी से बचाव

गृहिणियों का आर्थिक बजट बिगाड़ के रख दिया है। इसके अलावा मटर के दाम 160, प्याज 60 और शिमला मिर्च 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो मिल रही है। सब्जी विक्रेता ने बताया कि इन दिनों मंडी में टमाटर की मांग ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन मांग के अनुसार आपूर्ति कम पहुंच रही है। इसके चलते दाम बढ़ रहे हैं। सब्जी मंडी आढ़ती ने बताया कि दिवाली के बाद नासिक से टमाटर की नई फसल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसके बाद भाव कम हो जाएंगे। इन दिनों केवल हिमाचल में ही टमाटर की फसल बची है। जिसके चलते आपूर्ति कम हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here