हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार,15 अक्टूबर को सैनी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

0
104

Haryana CM Oath Ceremony: 15 अक्टूबर को हरियाणा की सैनी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह पंचकूला सेक्टर 5 के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत बीजेपी और एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। समारोह में एक लाख से ज्यादा लोग आ सकते हैं। समारोह में देश के कई जाने माने उद्योगपतियों समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हो सकते हैं। दरअसल बीजेपी की तीसरी बार प्रदेश में सरकार बना रही है। 2024 के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजों से इतर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

15 अक्टूबर को सीएम नायब सिंह सैनी शपथ लेंगे। उनके साथ 12 अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक सैनी सरकार में अनिल विज, अरविंद शर्मा, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, मूलचंद शर्मा, लक्ष्मण यादव, कृष्ण मिड्डा, महिपाल ढांडा समेत अन्य को मंत्री बनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ में 14 अक्टूबर को हरियाणा विधायक दल की बैठक हो सकती है।

ये भी पढ़े…

रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि कई और बीजेपी राज्यों की तर्ज पर हरियाणा में हो डिप्टी सीएम बना सकती है। उम्मीद की जा रही है कि दलितों रिझाने के लिए बीजेपी प्रदेश में डिप्टी सीएम दलित समाज से किसी को बना सकती है। वहीं चुनाव से पहले ही बीजेपी ने साफ कर दिया था कि जीतने पर नायब सिंह सैनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहेंगे। ऐसे में नायब सिंह का सीएम बनना तय माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here