Health: सर्दी का आगमन शुरू हो गया है अब सर्द हवाओं और घने कोहरे का सामना करने के लिए लोगों को तैयार रहना होगा। ऐसें में हमारे खान—पान से लेकर कपड़े पहनने तक का लाइफस्टाइ बदल जाता है। हमारे सामने इस सर्द मौसम में खुद को फिट रखने से लेकर अपनी इम्यूनिती सिस्टम को मजबूत रखने के लिए कई तरह की चिनौतिया पैदा हो जाती है। कमजोर इम्यून सिस्टम से हमारे शरीर में कई तरह के संक्रमण और बीमारियां पैदा हो जाती है। इस ठंड वाले मौसम में हमें अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करना चाहिए। मजबूत इम्यून को बनाए रखने के लिए हमें मक्का को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। यह पोषण से भरपूर अनाज है। जिसे भूनकर, उबालकर या सब्जी बनाकर हम डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है तो आइये बताते हैं इसके गुणकारी फायदे।

आंखों के लिए लाभदायक
मक्के में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आंखों के लिए गुणकारी होते हैं और आंखों को उम्र से संबंधित स्थितियों जैसे मैक्यूलर डीजनरेशन से बचाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड आंखों को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है। सर्दियों में आंखों के फायदे के लिए भी मक्का को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। साथ ही मक्का एक प्लांट-बेस्ड प्रोटीन है जिसे डाइट में शामिल करने से मांसपेशियों को काफी फायदा मिलता है। यह मसल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। साथ ही शरीर के रखरखाव में भी मदद करता है। इसे रोजाना खाने से एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करने में मदद मिलती है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
ये भी पढ़े…
मिर्च पर खतरनाक ब्लैक थ्रिप्स का अटैक, जानें कितने राज्य हुए प्रभावित
ग्लूटेन-फ्री अनाज
मक्का एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है। ऐसे में वो लोग जिन्हें ग्लूटेन इनसेंसिटिविटी है या वह सीलिएक डिजीज से पीड़ित हैं। उनके लिए मक्का एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा। इसे सर्दियों में डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा ठंड के मौसम में हार्ट की बीमारी का खतरा काफी बढ़ जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से ही दिल से जुड़ी समस्याएं हैं। ऐसे में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर मक्का हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मैनेज करता है। और मक्के में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मक्का खाने से पेट काफी समय तक भरा रहता है। जिससे बार-बार भूख कम लगती है और यह वेट लॉस में काफी मददगार साबित होता है।