Dairy Business: पिछले कुछ सालों से हमारे देश में दूध उत्पादन काफी बढ़ा है। अब भारत दूध उत्पादन के मामले में भारत दुनिया का नंबर वन देश है। इतना ही नहीं दूध बेचकर बहुत से लोगों की अच्छी कमाई भी हुई है अब नए—नए लोग भी डेयरी बिजनेस से जुड़ रहे है। कुछ ऐसे भी डेयरी फार्मर्स हैं जो अच्छी कमाई नहीं कर पाए है आपको बता दें कि आप केवल दूध के भरोसे बैठे है। तो मुश्किल से लागत निकाल पांएगे। अगर आपको डेयरी फार्मिंग कर अच्छी—खासी कमाई करनी है तो कुछ प्रयोग और करने होंगे जो आपके पड़ोस वाली डेयरी में नहीं होता है। इस खबर में हम आपको ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको अपना कर आप अपने नजदीक में चल रहे सभी डेयरी फार्म से अधिक पैसे कमा सकते हैं।
इस तरह से बढ़ेगी कमाई
दरअसल डेयरी का जिक्र होते ही दूध ही सबसे पहले जेहन में आता है। आप दूध को प्रोसेस करके उससे मिल्क प्रोडक्ट बनांए इसकी बाजार में खूब डिमांड रहती है मिल्क या डेयरी प्रोडक्ट बनाने के लिए आपको डेयरी में ही एक मिल्क प्रोसेस करने का यूनिट लगाना होगा। इससे आप दूध को प्रोसेस कर छाछ,दही,घी,छेना, खोया और पनीर बना सकते है। आप सब दूध और पनीर की कीमत में अंतर अच्छी तरह जानतें होंगे। आप दूध और खोवा की कीमतों के अंतर को भी अच्छी तरह समझते होंगे दूध के साथ डेयरी प्रोडक्ट बनाकर बेचने के अधिक फायदे होते है।
ये भी पढ़े…
संतरा उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताए उपाय…
गोबर से होगी तगड़ी कमाई
डेयरी से निकलने वाले गोबर से भी अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। आप बिल्कुल भी कंफ्यूज ना हों हम गोबर से कमाई के सारे पैंतरे भी बता दे रहे हैं गोबर का उपयोग जैविक खाद बनाने के लिए किया जाता है। वर्मी कंपोस्ट भी गोबर के बिना नहीं बनाई जा सकती है सरकार की ओर से भी जैविक खेती को खूब प्रमोट किया जा रहा है जिसके तहत गोबर की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा गोबर से ईंधन भी बनाया जाता है जिससे आप चूल्हा जला सकते हैं गोबर से गोकाष्ट, पेंट और वार्निश भी बनाए जाते हैं गोबर बेचकर भी अच्छी कमाई होती है।
ये लोग ना करें ये प्रयोग
ऊपर हमने अधिक कमाई के जो प्रयोग बताए हैं ये केवल बड़े डेयरी फार्मर्स के लिए हैं मिल्क प्रोसेस और गोबर से कमाई करने के लिए आपकी डेयरी में कम से कम 10 गाय या भैंस होनी चाहिए छोटे डेयरी फार्मर्स इस तरह के प्रयोग करेंगे तो यूनिट लगाने में ही आपकी अच्छी-खासी पूंजी लग जाएगी और फायदा उतना अधिक नहीं होगा अगर आप 10 से कम पशु पालकर डेयरी फार्मिंग कर रहे हैं तो दूध बेचना आपके लिए अधिक फायदेमंद है।

